फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   twenty seven illigal colonies to developed

करनाल की सत्ताईस अवैध कॉलोनियों में होगा विकास

Tue, 01 Oct 2013 12:37 AM IST
करनाल
करनाल Updated Tue, 01 Oct 2013 12:37 AM IST
विज्ञापन
twenty seven illigal colonies to developed
 विधायक एवं हरियाणा भंडारण निगम की अध्यक्ष सुमिता सिंह ने कहा कि नगर निगम के तहत आने वाली अवैध कॉलोनियों में विकास किया जाएगा।
विज्ञापन


सत्तर प्रतिशत निर्माण वाली कॉलोनियों में पहले चरण में करीब चार करोड़ रुपये के विकास कार्य नगर निगम करवाएगा। करनाल की करीब सत्ताईस अवैध कॉलोनियों को इसके तहत फायदा मिलेगा।

 विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कैबिनेट में निर्णय लिया गया है कि प्रदेश की ऐसी कालोनियां, जिनमें 2009 में करीब 50 प्रतिशत निर्माण कार्य हो गया हो, उनमें रहने वाले लोगों को सुविधा दी जाए। परंतु कानूनी अड़चन के कारण इन कॉलोनियों को वैध नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


इन कॉलोनियों में पानी और सीवरेज की व्यवस्था के साथ-साथ सड़कों को पक्का किया जाएगा। साथ ही स्ट्रीट लाइटें भी लगवाईं जाएंगी। यह घोषणा विधायक ने कर्ण विहार की गली नंबर 16 में आयोजित कार्यक्रम में की। उन्होंने कॉलोनीवासियों से कहा कि सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 लोग अपनी मांग के लिए आगे आएं, तो उनकी सभी सार्वजनिक मांगों को बिना किसी दिक्कत के पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गली नंबर 16 से 22 तक की सभी सड़कों को विकसित किया जाएगा। हालांकि इसमें कुछ समय लग सकता है।

कॉलोनी वासियों की मांग पर विधायक ने कॉलोनी में बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए शीघ्र नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए बिजली अधिकारी को निर्देश दिए।

उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस क्षेत्र में भी लगातार सफाई होनी चाहिए। उन्होंने लोगों से पूछा कि खाद्य सुरक्षा योजना के फार्म भर दिए हैं या नहीं? जिस पर लोगों ने ने कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों ने इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर दिए हैं।


उन्होंने कॉलोनी वासियों से अपील की कि जिले में डेंगू का प्रकोप है, वे सावधानी बरतें। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता सरदार त्रिलोचन सिंह, सरदार सुरत सिंह, सुखबीर सिंह, होशियार सिंह, सतनाम सिंह, गुरनाम सिंह, अमरजीत सिंह, कंवरभान कश्यप, रोहताश लाठर, कैप्टन महिन्द्र सिंह, बलविंद्र सिंह और बलजिंद्र सैनी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed