{"_id":"1b1ce4d9dd668a56802044451f6dab9c","slug":"truck-hits-bike-daughter-dies-father-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बेटी की मौत, पिता जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बेटी की मौत, पिता जख्मी
करनाल
Updated Mon, 28 Oct 2013 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल में स्कूल से पिता के साथ बाइक पर गांव की ओर लौट रही साइंस की छात्रा की ट्रक की चपेट में आने से मौत होे गई, जबकि लड़की के पिता घायल हो गए। वहीं, चालक ट्रक को मौके पर छोड़ फरार हो गया।
पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव हथलाना की 17 वर्षीय ममता रानी रेलवे रोड़ स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 11वीं की छात्रा थी।
सोमवार को खाता खुलवाने के बाद ममता अपने पिता मेहम सिंह के साथ बाइक से गांव जा रही थी। इस दौरान कैथल रोड़ स्थित पश्चिमी नहर के पुल पर पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में ममता गंभीर रुप से घायल हो गई।
विज्ञापन
उसके पिता उसे तुरंत उपचार के लिए शहर के अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामनगर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के बाद मेहर सिंह की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने कर लिया है। मेहम सिंह ने बताया कि ममता का एक भाई और बहन है।
निसिंग के स्कूल से अच्छी पढ़ाई नहीं होने पर ममता ने करनाल में हाल ही में माइग्रेशन कराया था।