Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Aravali Sadan 1st in 4 x 200 Relay

Karnal News: अरावली सदन 4 x 200 रिले में प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Aravali Sadan 1st in 4 x 200 Relay
लंबी कूद में हिस्सा लेता ​खिलाड़ी। संस्थान
करनाल। दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-सात में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विभिन्न सदनों और व्यक्तिगत खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 4 x 200 रिले ग्रुप ई लड़कों में अरावली सदन ने पहला स्थान प्राप्त किया। हिमालय सदन दूसरे और शिवालिक सदन तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

4 x 200 रिले लड़कियों के ग्रुप ई में हिमालय सदन ने पहला स्थान हासिल किया। नीलगिरि सदन को दूसरा और अरावली सदन को तीसरा स्थान मिला। 4 x 200 रिले ग्रुप एफ लड़कों में हिमालय सदन ने पहला स्थान जीता। 4 x 100 रिले लड़कियों के ग्रुप एफ में शिवालिक सदन ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्या शालिनी नारंग ने सभी खिलाड़ियों और उनके अध्यापकों को जीत की बधाई दी। शारीरिक शिक्षा अध्यापक डॉ वीरेंद्र सिंह सहित सभी अध्यापक और अध्यापिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यक्तिगत स्पर्धाओं में विजेता
200 मीटर ग्रुप डी लड़कों में अभिमन्यु और ग्रुप एफ लड़कों में अंशुल ने पहला स्थान पाया। 400 मीटर ग्रुप ई लड़कों में वंशदीप और लड़कियों में परिधि ने पहला स्थान हासिल किया। ग्रुप डी लड़कियों में मान्या और लड़कों में रुद्र ने 400 मीटर दौड़ जीती। 800 मीटर ग्रुप ई लड़कों में हर्षमन और लड़कियों में परिधि ने भी पहला स्थान जीता। ग्रुप एफ लड़कियों में परनीत और लड़कों में युवराज सिंह ने 800 मीटर दौड़ में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

अन्य स्पर्धाओं के परिणाम
डिस्कस थ्रो ग्रुप एफ लड़कों में खुशमन और लड़कियों में इशिका ने पहला स्थान हासिल किया। लॉन्ग जंप ग्रुप ई लड़कियों में वंशिका और लड़कों में हर्षमन ने पहला स्थान जीता। ग्रुप ए पोट रेस में तक्षवि, रिंग रेस ग्रुप ए में ध्रुव कश्यप और ग्रुप ए पिरामिड में नितारा ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। एनिमल रेस में ऋत्विक और लड़कियों के ग्रुप बी में वृषा ने पहला स्थान जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed