फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   traffic stop, water problem, karnal

पानी न मिलने पर दो घंटे ट्रैफिक रोका

Mon, 21 Mar 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Mon, 21 Mar 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
traffic stop, water problem, karnal
पानी - फोटो : अमर उजाला

दो माह से घरों में पीने के पानी की सप्लाई न होने से परेशान लोगों ने रविवार को जुंडला गेट के पास पुराने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। आक्रोषित लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी। लोगों ने विभाग के अधिकारियों पर पानी के टैंकरों पर मोटी कमीशन लेने का भी आरोप लगाया। जाम लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों के ठोस आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोला।

विज्ञापन


विभाग की मनमानी के विरोध में मंगल कॉलोनी के लोगों ने जुंडला गेट के पास पुराने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटों तक सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। इससे वाहन चालों व लोगों को भी आने जाने में परेशानी हुई। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीओ गौरव कंसल ने शाम तक कॉलोनी में पानी की सप्लाई चालू करवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। प्रदर्शनकारियों ने शाम तक पानी की सप्लाई चालू न होने पर फिर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


सड़क बनाने के दौरान टूटी पाइपें
कॉलोनी वासी जगत राम, मोहन लाल, सुरेश कुमार, पुरुषोत्तम लाल, कृष्णलाल, सोहन सिंह, दीपक, सुनीता, सुशीला, राखी, आरती  आदि ने बताया कि पिछले दो माह से कॉलोनी में पानी की सप्लाई बंद पड़ी। कई बार वे इस समस्या को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। लोगों का कहना है करीब दो माह पहले कॉलोनी में सड़क बनवाने के लिए खुदाई करवाई गई थी। खुदाई के दौरान कई जगह पर पाइप टूटने की वजह से पानी की सप्लाई रुक गई थी। लेकिन इसके बाद दो माह समय बीत जाने के बाद भी विभाग द्वारा पाइप लाइन को चालू  नहीं किया गया है। इससे कॉलोनी में करीब एक हजार घरों में पानी का संकट बना है। विभाग द्वारा हर रोज आठ से दस टैंकर पानी के भेजे जा रहे है। इससे पानी के लिए आए दिन लोगों के बीच लड़ाई झगड़े हो रहे हैं। लोगों ने अधिकारियों पर पानी के टैंकरों मे कमीशन लेने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
मंगल कॉलोनी में सड़कों का निर्माण कार्य होने की वजह से कई जगह पर पाइप लाइन में खराबी आई है। जिसे ठीक करने का काम चल रहा है। लोगों के घरों मे पानी की पहुंचाने के लिए टैंकर की व्यवस्था की गई है। पाइप लाइन का काम पूरा होते ही पानी की सप्लाई शुरू की जाएगी।

-गौरव कंसल, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, करनाल।

ट्यूबवेल लगाने को अपने प्लॉट में दी जगह : पार्षद
वार्ड 15 के पार्षद सतीश कुमार ने बताया कि मंगल कालोनी में ट्यूबवेल लगाने के लिए विभाग को जगह नहीं मिल रही थी। विभाग को अपने निजी प्लॉट में ट्यूबवेल के लिए जगह दे दी है। विभाग द्वारा अब जल्द ही ट्यूबवेल लगाकर पानी की समस्या का समाधान किया जाएगा। वार्ड में सड़कों का निर्माण कार्य होने की वजह से पानी आपूर्ति बाधित हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed