फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Traffic plan remembered, entry of four wheelers stopped in the market

Karnal News: याद आया यातायात प्लान, बाजार में चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Traffic plan remembered, entry of four wheelers stopped in the market
- शहर के मुख्य बाजार में बना मचान, बैरिकेड लगाकर बंद किया बड़े वाहनों का प्रवेश
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। एक माह के त्योहारी सीजन में शहर जाम से जूझता रहा। अब दिवाली से महज एक दिन पहले जिला प्रशासन को यातायात व्यवस्था बनाना याद आया है। पुलिस ने शहर के मुख्य बाजार में चार पहिया वाहनों के प्रवेश को बंद किया है। साथ ही मुख्य बाजार में इसके लिए बैरिकेडिंग भी कराई गई है। दूर तक भीड़ में पुलिस नजर रख सके, इसके लिए मचान भी बनाई गई है।

विदित हो कि 27 अक्तूबर के अंक में अमर उजाला ने इस मुद्दे को उठाया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने अब यातायात व्यवस्था बनाई है। उन्होंने बताया कि भीड़-भाड़ वाले 19 स्थानों को चिह्नित कर विशेष नाकाबंदी की गई है। बाजार में अधिक भीड़ होने के कारण बाजार क्षेत्र में चार पहिया वाहन का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है, बाजार में केवल दो पहिया वाहन या पैदल व्यक्ति ही प्रवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन


अब तक कर्ण गेट, सराफा बाजार, चौड़ा बाजार, पुरानी सब्जी मंडी रोड, कमेटी चौक, रेलवे रोड, बस स्टैंड रोड, कुंजपुरा मार्केट, दुपट्टा मार्केट, सरदार पटेल मार्केट सहित अन्य बाजार में जाम के कारण स्थिति काफी खराब रही। कहीं बीच सड़क वाहन पार्किंग जाम की वजह मिली तो कहीं ई-रिक्शा और कारों के प्रवेश के कारण जाम लगा था। इसके अलावा दुकानों के आगे रेहड़ी और फड़ी वालों का भी 10 फुट तक कब्जा रहा। ए-वन स्वीट के आगे लोगों के वाहन खड़े होने से सराफा बाजार से पैदल बाहर आने व जाने के लिए लोगों को रास्ता नहीं मिला। इन्हें हटाने के लिए अब पुलिस की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच मिनट का रास्ता तय करने में लगा आधा घंटा
मुख्य बाजार की स्थिति ऐसी रही कि पांच मिनट का रास्ता तय करने में आधे घंटे से ज्यादा का समय लग रहा है। जबकि हर बार नवरात्र से पहले शहर के बाजार को वन-वे कर दिया जाता है। इसके अलावा अस्थायी तौर पर पार्किंग के लिए भी स्थान निर्धारित किए जाते हैं। जबकि इस बार प्रशासन ने ऐसी व्यवस्था नहीं की। ऐसे में जाम के कारण राहगीरों में झगड़े की स्थिति भी बनती रही।

संकरी सड़कों से गुजरते हैं पांच हजार से ज्यादा वाहन
सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ तेजपाल और एडवोकेट संदीप राणा का कहना है कि माल ढुलाई के वाहन भी सुबह या देर रात आने चाहिए। व्यवस्था बनाना जरूरी है। कर्ण मार्केट व इसके साथ लगते कुंजपुरा रोड, पुरानी सब्जी मंडी, नावल्टी रोड, बस स्टैंड रोड और गुड़ मंडी जैसे सभी बाजारों को मिलाकर यहां रोजाना करीब पांच हजार के करीब वाहनों की आवाजाही है। ऐसे में वाहनों के एक साथ रुकने और अतिक्रमण के कारण जाम होना स्वभाविक है।






मुख्य बाजार में मचान बनाई गई है। इसके अलावा 19 जगहों पर नाकाबंदी की गई है। भारी व चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर भी बड़े बाजारों में रोक लगाई गई है। केवल दो पहिया वाहन या पैदल ही बाजार में जा सकते हैं। - मोहित हांडा, एसपी करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed