फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Traffic lights are broken, there is a jam

Karnal News: ट्रैफिक लाइटें खराब, लग रहा जाम

Sat, 01 Jun 2024 05:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 01 Jun 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Traffic lights are broken, there is a jam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक लाइट लगाई गई थी, जिन्हें करोड़ों रुपये खर्च करके आईसीसीसी से जोड़ा भी गया था लेकिन ये लाइटें ही अब जाम का कारण बन रही हैं।

शहर में कई मार्गों पर ट्रैफिक लाइट नहीं जल रहीं हैं। इससे मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति बन रही है। शहर में बस स्टैंड, सेक्टर 12 चौक, हांसी चौक और नगर खेड़ा चौक पर ट्रैफिक लाइट तो लगी हैं, लेकिन वह खराब हो चुकी हैं। शुरुआती दिनों में तो पूरे शहर में ट्रैफिक लाइट चल रही थ। दावा किया गया था कि इन्हें आईसीसीसी से जोड़कर इन्हें एक ही स्थान से नियंत्रित किया जा सकेगा। ये स्वचालित तरीके से नियंत्रित होगी। अब ये शहर में काफी जगह लाइट बंद हैं। रात के समय में कुछ लोग नशा करके तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैै। इससे सड़के हादसे होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन



तेज गति से वाहन चलाते हैं लोग

ट्रैफिक लाइट के उपयोग में न होने के कारण हादसा होने के खतरा रहता है क्योंकि वाहन चालक तेज गति में अपने वाहन चलाते है, लेकिन जब ट्रैफिक लाइट उपयोग में थी तो सभी वाहन चालक गति सीमा में रहकर अपना वाहन चलाते थे। प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए। -हितेश
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा होने का रहता है भय

ट्रैफिक लाइट न जलने के कारण लोग अपने वाहन को मोड़ते समय न दाएं देखते हैं और न ही बाएं। साथ में वाहन चालक चौक से अपने वाहन काफी तेज गति में ले जाते हैं और कई बार हादसा भी हो जाता है। इन लाइटों को अतिशीघ्र सुचारू किया जाना चाहिए। इससे हादसे नहीं होंगे और लोग सुरक्षित रहेंगे। -वरुण

वाहन चालक करते हैं मनमानी

ट्रैफिक लाइट के उपयोग में न होने के कारण कई बार बस चौक पर नहीं रुकती, जिससे कॉलेज आने जाने में दिक्कत होती है और घर जाने में भी देरी हो जाती है। पहले जब ट्रैफिक लाइट जलती थी तो बस ड्राइवर बस को रोक देते थे। इसके खराब होने के बाद ड्राइवर मनमानी करते हैं और बस नहीं रोकते। -रीतू



सड़क पार करने में लगता है डर

ट्रैफिक लाइट नहीं जलने के कारण सड़क पार करने में डर लगता है क्योंकि वाहन चालक काफी तेजगति में वाहन चलाते हैं। चालक ये भी नही देखते की कोई रास्ता पार कर रहा है या नही। इसलिए में प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए ताकि कोई बड़ा हादसा न हो जाए। -प्रीति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed