{"_id":"6920d10358bd0e521e092228","slug":"tractor-driver-sanjeevs-body-found-near-gagsina-after-four-days-karnal-news-c-18-knl1018-785242-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: चार दिन बाद गगसीना के पास मिला ट्रैक्टर चालक संजीव का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: चार दिन बाद गगसीना के पास मिला ट्रैक्टर चालक संजीव का शव
विज्ञापन
संजीव
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जटपुरा गांव में नहर की पुलिया पार करते समय ट्रैक्टर समेत नहर में गिरे गांव के किसान संजीव (38) का शव चार दिन बाद बरामद हो गया है। शव गगसीना गांव के पास नहर से शुक्रवार की दोपहर को बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिवार को शव सौंप दिया है।
जटपुरा गांव निवासी संजीव उर्फ टीटू सोमवार रात को अपने ताऊ का ट्रैक्टर लेकर खेत में गए थे। वह खेत में मशीन छोड़ने के बाद वापस ट्रैक्टर लेकर गांव में आ रहे थे। पीछे-पीछे ताऊ भी बाइक पर सवार होकर वापस आ रहे थे। इसी दौरान जब नहर के पुल के पास पहुंचा तो सामने से किसी वाहन की लाइट आंखों में लगने से संजीव ट्रैक्टर समेत नहर में गिर गए। हालांकि ट्रैक्टर नहर किनारे ही लटक गया। रात को ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों को तो बाहर निकला लिया लेकिन संजीव का कुछ पता नहीं चल पाया। चार दिनों तक एसडीआरएफ एवं गौताखोरों की टीम ने खोज अभियान चलाया।
सदर थाना के प्रभारी तरसेम ने बताया कि संजीव के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने ताऊ के साथ ही रहता थे। संजीव का एक बेटा और दो बेटियां हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है। शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
तंग पुल के कारण होते हैं यहां हादसे
जटपुरा गांव में नहर पर पुल है। पुल पर दोनों तरफ रेलिंग के स्थान पर दीवार बनाई हुई है। लेकिन दोनों साइड़ों से दीवार टूटी हुई है। जिस कारण यहां रात को हादसे हो जाते थे। ग्रामीण सुरेश, शमशेर, कुलदीप सहित अन्य ने बताया कि इस पुल पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। यहां न तो कोई लाइट है और न ही नहर की तरफ कोई अवरोध है। जिस कारण रात और धुंध के मौसम में ओर ज्यादा हादसे होने का खतरा है। ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों तरफ आने जाने के लिए ये तंग पुल है। अगर सामने से लाइट लग जाए तो कुछ दिखाई नहीं देता, जिस कारण हादसा हो जाता है।
-- --