फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Toll tax will be deducted at Bastara and Payant toll plaza from today

बसताड़ा और प्यौंत टोल प्लाजा पर आज से कटेगा टोल टैक्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Toll tax will be deducted at Bastara and Payant toll plaza from today
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/घरौंडा/निसिंग। दिल्ली से किसानों की घर वापसी के साथ ही स्थानीय टोल प्लाजा पर चल रहे धरने भी खत्म हो गए हैं। रविवार को किसानों ने अपने टैंट उखाड़ दिए। वहीं टोल कंपनियों ने भी टोल टैक्स की वसूली की तैयारी पूरी कर ली है। आज सुबह 11 बजे से नेशनल हाईवे-44 स्थित बसताड़ा टोल प्लाजा पर और दोपहर 2 बजे से नेशनल हाईवे-709ए जींद रोड स्थित प्यौंत टोल प्लाजा पर टोल टैक्स वसूली शुरू होगी।
किसानों ने ही एक साल पहले टोल टैक्स वसूली को बंद कराया था और आज किसान ही टोल टैक्स वसूली शुरू कराएंगे। हालांकि टोल कंपनियों की ओर से रविवार रात 12 बजे से ही टोल टैक्स काटने की योजना थी। लेकिन किसानों ने टोल कंपनियों को इसके लिए मना कर दिया। ताकि दिल्ली की तरफ से आने वाले सभी किसानों के वाहन सोमवार को टोल शुरू होने से पहले गुजर सकें।
विज्ञापन

रविवार को दोनों टोल प्लाजा पर टैक्स वसूली की व्यवस्था बनाने में कंपनियां जुटी रहीं। पहले करीब एक साल से बंद पड़े टोल कैबिनों की सफाई की गई। इसके बाद लेन पर किसानों की ओर से रखे पत्थरों को क्रेन की मदद से हटाया गया। साथ ही बूम बैरियर लगाने और फास्ट टैग सेंसर को संचालित करने के लिए तकनीकी टीम भी जुटी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में 11 दिसंबर 2020 को पंजाब के किसानों ने दिल्ली कूच किया था। उसी रात करीब साढ़े 11 बजे किसान बसताड़ा और पानीपत टोल प्लाजा से निकले थे, इस दौरान रात में ही किसानों ने हंगामा करते हुए टोल के बैरियर उखाड़ दिए थे। इसके बाद वाहनों से टोल टैक्स वसूली बंद हो गई थी। 25 दिसंबर 2020 को किसानों ने टोल प्लाजा पर ही स्थायी धरना शुरू कर दिया। इसके बाद से टोल प्लाजा पूरी तरह से बंद रहे। वर्ष भर जिले के दोनों टोल प्लाजा फ्री रहने से एनएचएआई को करीब 189 करोड़ का नुकसान हुआ है।
फास्टैग बनवाने के लिए लगाए काउंटर
टोल प्लाजा पर लोगों की सुविधा के लिए टोल कंपनियों की ओर से फास्टैग काउंटर भी लगा दिए हैं। ऐसे में जिन वाहनों पर अभी तक फास्टैैग नहीं बनवाए हैं, वे बनवा सकते हैं। दिल्ली की ओर से आने वाले किसानों को आज बिना टोल टैक्स लिए ही निकाला जाएगा। कैश के लिए केवल एक लेन ही चलेगी।

लोग बोले, जाम मुक्त टोल प्लाजा रहने की बनाएं व्यवस्था
लोगों का कहना है कि टोल प्लाजा शुरू होने से अब फिर वाहनों को टैक्स कटवाने के लिए कतार में रुकना पड़ेगा। ज्यादा देर तक वाहनों के खड़े होने से जाम की स्थिति बनती है। ऐसा अब न हो, इसके लिए टोल कंपनियां बेहतर व्यवस्था बनाएं।
टोल शुरू करने के आदेश जारी हो गए हैं। सोमवार को सुबह 11 बजे बजे से टोल शुल्क लेना शुरू कर दिया है। - मनीष शर्मा, प्रबंधक, बसताड़ा टोल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed