फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Today is the last day for admission in ITI

Karnal News: आईटीआई में दाखिले का आज अंतिम दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day for admission in ITI
- पहले आओ, पहले पाओ के तहत दिया जा रहे दाखिले
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिला लेने से वंचित विद्यार्थियों के लिए दाखिला प्रक्रिया चल रही है। पहले आओ-पहले पाओ के तहत दाखिले हो रहे हैं। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने एक सप्ताह पूर्व दाखिला पोर्टल एक बार फिर खोल दिया था। इच्छुक विद्यार्थी 30 अक्तूबर तक ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया में शामिल होकर दाखिला ले सकते हैं।

जिले की 11 आईटीआई में करीब 3500 सीटों पर करीब एक माह तक चली दाखिला प्रक्रिया के बावजूद कई सीटें रिक्त रह गई थीं। चार बार तिथि बढ़ाने के बावजूद राजकीय आईटीआई करनाल को छोड़ जिले की शेष आईटीआई में 35 फीसदी तक सीटें खाली हैं। इसे देखते हुए संस्थान प्रबंधन की मांग पर कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया शुरू करने के लिए पोर्टल खोला है। अब विद्यार्थियों के पास दाखिले के लिए एक दिन शेष है। दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी सुबह नौ से 12 बजे के बीच फार्म भरवा सकते हैं। फिर एक बजे के बाद मेरिट सूची जारी की जाती है और साथ की साथ दाखिला दिया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन




आरक्षण नहीं है लागू

जिले की अधिकतर आईटीआई में रिक्त पड़ी सीटों को देखते हुए दोबारा दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई है। इस प्रक्रिया के तहत पुराने और नए आवेदनों की संयुक्त मेरिट सूची जारी की जाएगी। इस मेरिट में किसी भी प्रकार का आरक्षण लागू नहीं होगा। विद्यार्थी को दोपहर 12 बजे तक अपना मेरिट कार्ड जमा करवाना होगा। मेरिट सूची में नाम आने पर संबंधित संस्थान में स्वयं उपस्थित होकर दाखिला लेना आवश्यक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






सहायता के लिए हेल्प डेस्क

आईटीआई में रिक्त सीटों पर फिर से दाखिला प्रक्रिया शुरू करने के लिए पोर्टल खोले जाने के बाद पुराने और नए विद्यार्थी 30 अक्तूबर तक ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया में भाग लेकर दाखिला ले सकते हैं। विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है जिससे उन्हें प्रक्रिया में किसी प्रकार की सहायता मिल सके। यह कदम विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा जिससे वे अपने करियर की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। - राकेश भाटिया, प्रिंसिपल, आईटीआई करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed