{"_id":"6988f95050fbe80b420bcf04","slug":"today-cm-will-honor-17-players-karnal-news-c-18-knl1018-841657-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आज सीएम 17 खिलाड़ियों को करेंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आज सीएम 17 खिलाड़ियों को करेंगे सम्मानित
Mon, 09 Feb 2026 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
करनाल। उत्तराखंड में पिछले साल संपन्न हुए 38वें राष्ट्रीय खेल के पदक विजेताओं को सोमवार को गुरुग्राम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सम्मानित करेंगे। जिले से 17 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में भाग लेकर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है। इनामी राशि भी दी जाएगी। इनमें से छह खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक, एक रजत पदक व दो कांस्य पदक जीते। खिलाड़ियों को सम्मानित करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री कप का भी शुभारंभ किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन