{"_id":"675213c7851550b4110ed3f7","slug":"thieves-broke-the-shutters-of-two-shops-and-stole-goods-worth-lakhs-karnal-news-c-18-knl1008-533388-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दो दुकानों के शटर तोड़कर लाखों का माल ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दो दुकानों के शटर तोड़कर लाखों का माल ले गए चोर
Fri, 06 Dec 2024 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
करनाल। चोरों ने शहर में दो दुकानों के शटर तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया है। दोनों दुकानदारों ने इसकी सूचना सिटी थाना पुलिस को दी है।
बांसो गेट स्थित सेनेटरी की दुकान के संचालक जितेंद्र ने बताया कि उन्हें सुबह एक दुकानदार ने सूचना दी कि उनकी दुकान का शटर टूटा है। वह दुकान पर पहुंचा तो शटर टूटा मिला। सामान चेक किया तो करीब पौने दो लाख रुपये का पीतल का सामान व टोंटियां गायब मिलीं।
वहीं दूसरी ओर कर्ण ताल पार्क के समीप शाम इलेक्ट्रिकल वर्कशॉप का शटर उखाड़कर चोर सामान ले गए। दुकानदार ने बताया कि वह पानी की मोटर ठीक करने का काम करता है। वह वीरवार सुबह दुकान पर आया तो शटर टूटा मिला। दुकान के अंदर सामान भी बिखरा हुआ था। चोर करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान और करीब 23 हजार रुपये ले गए हैं। संवाद