{"_id":"64fa41005d0186bbd60622e7","slug":"there-will-be-no-investigation-against-anyone-bhupinder-singh-karnal-news-c-18-knl1031-213363-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी के खिलाफ नहीं होगी जांच : भूपिंदर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी के खिलाफ नहीं होगी जांच : भूपिंदर सिंह
विज्ञापन
बोले, उनकी प्राथमिकता पंथ का प्रचार, युवाओं को रोजगार और बच्चों को संस्कार देना है
- एचएसजीपीसी का प्रधान बनने के बाद डेरा कारसेवा पहुंचे जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यवाहक प्रधान भूपिंदर सिंह असंध ने कहा कि वह सभी को साथ लेकर कमेटी को चलाएंगे। उनका किसी के साथ मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व महासचिव गुरविंदर सिंह धमीजा और पूर्व प्रधान महंत कर्मजीत सिंह के खिलाफ जांच नहीं करवाएंगे। उनकी प्राथमिकता पंथ का प्रचार करने के साथ युवाओं को रोजगार, बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा पंथ के साथ सरबत दा भला करना रहेगा। वह वीरवार को डेरा कारसेवा गुरुद्वारे में प्रधान बनने के बाद पहली बार पहुंचे थे।
यहां डेरा कारसेवा के प्रमुख पंथ प्रचारक जत्थेदार बाबा सुक्खा सिंह गुरुपर्व कमेटी और डेरा कार सेवा गुरुद्वारे के महासचिव जत्थेदार इंद्रपाल सिंह ने सिरोपा पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर गुरुपाल सिंह डोनी, जसपाल सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह मूनक, गुरुशरण सिंह, लखबीर सिंह गुराया, जसविंदर सिंह बिल्ला मौजूद थे। उन्होंने कहा कि वह गरुद्वारों में सरायों का निर्माण करेंगे। वह अकाल तख्त का सम्मान करते हैं। अकाल तख्त जांच को लेकर उनसे जो भी जानकारी चाहेगा, उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि कमेटी के चुनावों के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। जल्द इसके लिए सभी जिला उपायुक्तों की बैठक चंडीगढ़ में होगी। जिसमें वह भी शामिल होंगे। इन शर्तों के मुताबिक किसी भी राज्य का अमृतधारी एचएसजीपीसी चुनाव में उम्मीदवार बन सकता है। इसके साथ ही वोटरों को वोट देने के लिए भी कुछ शर्तों को पूरा करना जरूरी होगा। महंत करमजीत के इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा कि इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है।
वोटर बनने की तिथि तय
गुरुद्वारा चुनाव आयुक्त ने 30 सितंबर तक नए वोट बनवाने का समय निर्धारित किया है। इस वक्त कोई भी नया वोटर अपना पंजीकरण करवा सकता है। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के वार्डों का परिसीमन राज्य सरकार द्वारा किया जा चुका है। 28 जुलाई को आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित सूचना के मुताबिक पूरे प्रदेश को 40 वार्डों में विभाजित किया गया है। उन्होंने कहा कि एचएसजीपीसी के चुनावों के बाद नई निर्वाचित कमेटी के बनने में समय लगेगा।
विज्ञापन
सभी को साथ लेकर चलेंगे : भूपिंदर सिंह असंध
- हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के नव नियुक्त प्रधान का किया सम्मान
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के नव नियुक्त प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध का वीरवार को गुरुद्वारा कमेटियों व सिख संस्थाओं ने सम्मान किया। गुरुद्वारा मंजी साहेब में प्रेसवार्ता के दौरान नव नियुक्त प्रधान ने इसे गुरु साहेब की बख्शीश बताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी हरियाणा सरकार ने सौंपी है, उसे ईमानदारी और गुरमत मर्यादा के अनुसार निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका किसी से कोई विरोध नहीं है, सभी को साथ लेकर चलेंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वोटर फार्म पंजाबी में छपवाने के साथ ही अन्य मांगों पर भी सहमति दी है। आने वाले समय में हरियाणा सिख मैनेजमेंट कमेटी के सभी सदस्यों की राय से हरियाणा के गुरुद्वारों में जरूरत अनुसार रिहाइश का इंतजाम किया जाएगा। डेरा कार सेवा में उन्हें प्रमुख बाबा सुखा सिंह ने सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया। उनके साथ हरियाणा कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य जसबीर सिंह मांगेआना को भी सम्मानित किया गया।