फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shraddha Parv will be celebrated on October 11 in Panipat.

Karnal News: -पानीपत में 11 अक्टूबर को मनाया जाएगा श्रद्धा पर्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Shraddha Parv will be celebrated on October 11 in Panipat.
विश्व जागृति मिशन मंडल ने बैठक कर तैयारियों पर की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। विश्व जागृति मिशन मंडल पानीपत ने रविवार को सनौली रोड स्थित विश्व जागृति मिशन मंडल कार्यालय में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता मंडल के संरक्षक पुरुषोत्तम शर्मा ने की। बैठक में आगामी 11 अक्टूबर को आयोजित होने वाले श्रद्धा पर्व की तैयारियों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की शुरुआत मंडल के महामंत्री गिरीश अरोड़ा ने गायत्री मंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ कराई। बैठक में मंडल प्रधान डॉ. जगजीत आहूजा ने आगामी कार्यक्रम की तैयारियों एवं संगठन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से मिल-जुलकर श्रद्धा पर्व को सफल बनाने का आह्वान किया। साथ ही श्रद्धा पर्व के महत्व पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि श्रद्धा पर्व हमें अपने माता-पिता व बुजुर्गों के प्रति सम्मान, सेवा, कृतज्ञता और अपनत्व का भाव रखने की प्रेरणा देता है। बुजुर्ग हमारे परिवार और समाज के अनुभव एवं संस्कारों की धरोहर हैं। उनके जीवनकाल में ही उनका सम्मान और सेवा करना हमारी जिम्मेदारी है। श्री सुधांशु जी महाराज का संदेश है कि हमें अपने बुजुर्गों के अनुभव और मार्गदर्शन का सम्मान करना चाहिए व उनके साथ समय बिताकर उनकी सेवा और देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 11 अक्टूबर का श्रद्धा पर्व केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सेवा, सम्मान और संस्कार का संकल्प लेने का अवसर है। इस मौके पर महामंत्री गिरीश अरोड़ा, इंदर चुघ, भीम डुडेजा, रमेश ढींगडा, जगदीश खुराना, यशपाल चौधरी, नीलम दत्ता, गौरव विज, पीसी झा, गणेश ठाकुर, रमेश आर्य, सालिक राम मिश्रा, पवन अग्निहोत्री व संजय शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed