फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There will be admissions in ITI till 22 and in graduation till 28

Karnal News: आईटीआई में 22 और स्नातक में 28 तक होंगे दाखिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
There will be admissions in ITI till 22 and in graduation till 28

विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। कॉलेजों और आईटीआई में दाखिले की प्रक्रिया अंतिम चरण में आ गई है। आईटीआई में दाखिले के लिए विद्यार्थियों के पास महज तीन दिन का समय शेष हैं तो कॉलेजों में स्नातक में दाखिले के लिए 10 दिन की समयावधि रह गई है। ऐसे में जो विद्यार्थी दाखिले से अभी तक वंचित हैं, वे शीघ्र दाखिला ले लें। इसके बाद उन्हें अवसर नहीं दिया जाएगा। आईटीआई में 22 और स्नातक में दाखिले के लिए 28 अगस्त अंतिम तिथि है।

इधर, कॉलेजों में पीजी की दाखिला प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। मंगलवार को विलंब शुल्क के साथ दाखिले दिए गए। हालांकि अभी भी पीजी की सीटें रिक्त बची हुई हैं, ऐसे में उम्मीद है कि इसमें दाखिले का एक अवसर और मिल सकता है। लेकिन आईटीआई और स्नातक में दाखिले के लिए कोई अवसर और नहीं मिलेगा। इन दोनों में ऑन द स्पोट दाखिले ओपन काउंसलिंग के तहत दिए जा रहे हैं। रोजाना संस्थानों में दाखिले के लिए पहले आओ-पहले पाओ की प्रक्रिया चल रही है, पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाता है।
विज्ञापन


विदित हो कि चार अगस्त को कॉलेजों में स्नातक की दाखिला प्रक्रिया 10 दिन बाद फिर शुरू की गई थी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने कॉलेजों और विद्यार्थियों की मांग पर पोर्टल खोल दिया है। दाखिले के लिए कुल 24 दिन का समय दिया गया है, जोकि 28 अगस्त को पूरा हो रहा है। राजकीय महाविद्यालय के प्रिंसिपल सुरेंद्र नागिया ने बताया कि दाखिले के लिए निदेशालय की ओर से पोर्टल में नए आवेदन का भी विकल्प दिया गया है। यानी जो विद्यार्थी किसी कारण से आवेदन भी नहीं कर पाए थे, उन्हें अब फार्म भरने का भी अवसर दिया गया है। इस दाखिला प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों को 100 रुपये विलंब शुल्क भरना होगा। जिले के संस्थानों में करीब 40 प्रतिशत तक सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




आईटीआई में सीटों की यह है स्थिति

संस्थान
कुल सीट
रिक्त

करनाल
1310
358

निसिंग
408
299

करनाल महिला
316
120

बल्ला
264
148

बसताड़ा
248
195

असंध
228
38

इंद्री
108
45

जांबा
92
20

तरावड़ी
108
19

नलवी कलां
24
14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed