फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There was a stir in Nuh on the news of paper leak

Karnal News: नूंह में पेपर लीक की सूचना पर बढ़ी हलचल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
There was a stir in Nuh on the news of paper leak
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं की पहली परीक्षा में प्रश्नपत्र नूंह में लीक हो गया। गणित विषय का पेपर लीक होने की सूचना पर करनाल में हलचल बढ़ गई। वहीं उड़नदस्ते सतर्क हो गए। एक के बाद एक 38 केंद्रों पर फ्लाइंग स्क्वायड की 10 टीमों ने दस्तक दी। इस दौरान टीमों में शामिल अधिकारियों ने केंद्रों पर परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिका, प्रश्न पत्र, जेबें, रुमाल और कमरे भी खंगाले।

हालांकि किसी भी विद्यार्थी के पास पर्चियां या नकल संबंधित सामग्री बरामद नहीं हुई। वहीं टीमों ने परीक्षा केंद्रों के बाहर और अंदर की स्थिति का भी जायजा लिया। विदित हो कि करनाल में हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं की गणित विषय की परीक्षा थी। परीक्षा में ओपन से 943, प्राइवेट 105 और नियमित पढ़ाई वाले 14129 विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा के दौरान जांच के समय विद्यार्थी भी सतर्क दिखाई दिए। अचानक उड़नदस्तों के पहुंचने और गहन जांच से विद्यार्थी थी सहम गए थे।
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड के करनाल जिला परीक्षा अधीक्षक सत्यवान ने बताया कि करनाल जिले में परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान सभी उड़नदस्ते सतर्क रहे। केंद्रों पर जाकर जांच भी की गई। कहीं कोई खामी या लापरवाही व नकल की स्थिति नहीं मिली। विदित हो कि वीरवार को हुई कक्षा 12वीं की परीक्षा में भी इस तरह की स्थिति बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब हरियाणा बोर्ड की अगली परीक्षा सोमवार को होगी। इस दिन कक्षा दसवीं के विद्यार्थी अंग्रेजी विषय की परीक्षा देंगे। वहीं कक्षा 12वीं की दूसरी परीक्षा भौतिकी और अर्थशास्त्र विषय की होगी। यह परीक्षा चार मार्च को आयोजित की जाएगी। जिले में दोनों कक्षाओं की पहली परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

उड़नदस्तों ने इन केंद्रों पर दी दस्तक

करनाल शहर में प्रश्नपत्र उड़नदस्ते ने पांच, जिला शिक्षा अधिकारी के उड़नदस्ते ने पांच, उत्तर पुस्तिका संकलन उड़नदस्ते ने तीन, एसडीएम करनाल उड़नदस्ते ने तीन, एसडीएम घरौंडा ने तीन, एसडीएम इंद्री ने तीन, एसडीएम असंध ने छह, घरौंडा प्रश्नपत्र उड़नदस्ते ने तीन, इंद्री प्रश्नपत्र उड़नदस्ते ने चार और असंध प्रश्नपत्र उड़नदस्ते ने तीन केंद्रों पर दस्तक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed