{"_id":"6924bf98a18eb92f070f65cf","slug":"the-young-mans-neck-was-separated-from-his-torso-in-the-accident-karnal-news-c-18-knl1018-787435-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हादसे में धड़ से अलग हो गई युवक की गर्दन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हादसे में धड़ से अलग हो गई युवक की गर्दन
Tue, 25 Nov 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सुभरी गांव के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में डंपर की टक्कर से बाइक सवार सुभरी निवासी जसविंद्र उर्फ काला (40) की मौत हो गई। हादसे में उनकी माता घायल हो गईं। हादसा इतना भीषण था कि युवक की गर्दन शरीर से अलग हो गई।
घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है। सुभरी गांव निवासी जसविंद्र उर्फ काका बाइक पर मां को लेकर गांव से करनाल की ओर आ रहे थे। गांव से बाहर आए ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार से आए डंपर चालक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। मां एक साइड़ जा गिरी और जसविंद्र सीधे डंपर के पहिये के नीचे आ गए। उनकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। हादसे से गुस्साए आसपास के लोगों ने डंपर चालक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। लोगों से सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।
जसविंद्र को तीन बेटियां हैं। उनकी मौत से गांव में मातम पसर गया। सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि डंपर की चपेट में आने से जसविंद्र की मौके पर ही मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। डंपर चालक को हिरासत में लिया गया है।