फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The young man was sent to fight in the Russian Army.

Karnal News: युवक को रूस आर्मी में युद्ध लड़ने के लिए भेजा

Fri, 12 Dec 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 12 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
The young man was sent to fight in the Russian Army.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी की एक महिला ने मोहाली स्थित एक ट्रैवल एजेंट पर धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसके पति को विदेश (रूस) में होटल में काम दिलाने का वादा करके भेजा गया, लेकिन वहां उन्हें जबरन रूस आर्मी में भर्ती कराकर युद्ध के मैदान में भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक को भेजी शिकायत पर अब अंबाला कैंट थाने में एजेंट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। रामकिशन कॉलोनी निवासी शिकायतकर्ता कहकशा ने बताया कि उनके पति मोहाली के एजेंट मनजिंदर सिंह से उनके पति मोहम्मद जावेद की फेसबुक पर विदेश भेजने के संबंध में बात हुई थी। एजेंट ने उन्हें अपने कार्यालय बुलाया और 15 दिन के अंदर रूस भेजने का वादा किया। इसका कुल खर्च 4.30 लाख रुपये बताया गया जोकि रशिया पहुंचने पर देना था।
विज्ञापन

रूस एयरपोर्ट पर पहुंचते ही मनजिंदर सिंह ने मोहम्मद जावेद से रुपये मांगने शुरू कर दिए और धमकी दी कि अगर रुपये नहीं दिए तो उन्हें जेल भिजवा देगा और जान से मरवा देगा। 29 जुलाई को एजेंट ने उन्हें ई-वीजा दिया और कहा कि वह रूस पहुंचकर वर्क परमिट में बदल जाएगा और उन्हें उनकी शिक्षा के अनुसार होटल में काम मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूस पहुंचकर मनजिंदर सिंह के एजेंट ने उन्हें मॉस्को भेजा, जहां मोहम्मद जावेद को मजदूर के रूप में काम करना पड़ा, जबकि बात होटल में काम की हुई थी। जहां मोहम्मद जावेद मजदूर का काम कर रहे थे, वहीं आरोपी का एक एजेंट उनसे मिलने आया और उसने उनके पति को रूस आर्मी में कुक का काम दिलाने का लालच देकर भर्ती होने को कहा।

एजेंट के बार-बार कहने और दबाव बनाने पर मोहम्मद जावेद 15 सितंबर 2025 को रूस आर्मी में भर्ती हो गए। ट्रेनिंग शुरू होने पर उन्हें पता चला कि उन्हें युद्ध के लिए भेजा जा रहा है। इसके बाद उनका पति से 12 दिनों तक कोई संपर्क नहीं हो सका। 15 अक्तूबर को उनका एक आखिरी वीडियो और संदेश आया था, इसमें उन्होंने बताया कि मनजिंदर सिंह ने उनके साथ धोखा किया है और उन्हें मरने के लिए युद्ध क्षेत्र में भेज दिया है, जहां जिंदा रहना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed