फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The young man jumped into the canal after calling his sister

Karnal News: बहन को कॉल कर नहर में कूदा युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
The young man jumped into the canal after calling his sister
बहन को कॉल कर नहर में कूदा युवक
- पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। कर्ण लेक के पास पानीपत के 35 वर्षीय सुखविंद्र ने घरेलू झगड़े के कारण पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। उसने इसकी सूचना अपनी बहन सरोज को फोन पर दी। बहन को कहा कि यह उसका लास्ट कॉल है। लास्ट टाइम उसकी आवाज सुन लो। इसके बाद उसने फोन काट दिया। बहन ने सभी के पास फोन किया और सभी नहर पर पहुंचे। वहां उसकी स्कूटी, बैग व चप्पल मिली हैं। उसने पत्नी व ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।


सुखविंद्र की बहन सरोज ने बताया कि उसका भाई पानीपत में परिवार के साथ रहता है। उसका पत्नी के साथ झगड़ा हो जाता था। झगड़े के बाद उसका भाई स्कूटी पर सवार होकर करनाल अपने बड़े भाई के पास आया था। यहां पर खाना खाया। सरोज ने आरोप लगाया कि उसके भाई को उसके ससुराल वालों और पत्नी ने परेशान किया था। नहर में कूदने की सूचना पर सदर थाना से सहायक निरीक्षक सुरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उसकी तलाश की गई लेकिन सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed