{"_id":"691ccd4b0a264af51b0fd56d","slug":"the-tractor-driver-fell-into-the-canal-due-to-the-collapse-of-the-canal-bridge-wall-karnal-news-c-18-knl1008-783309-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नहर के पुल की दीवार टूटी होने से ट्रैक्टर चालक नहर में गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नहर के पुल की दीवार टूटी होने से ट्रैक्टर चालक नहर में गिरा
Wed, 19 Nov 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सामने आ रहे वाहन की लाइट आंख में पड़ने पर संजीव उर्फ टीटू ट्रैक्टर पर नियंत्रण नहीं रख पाए। ट्रैक्टर नहर पर बने पुल के किनारे की ओर चला गया। पुल की दोनों ओर की दीवार टूटी होने से रुका नहीं और पुल से लटक गया। संजीव (38) नहर में गिर गए। जटपुरा गांव में नहर की पुलिया से सोमवार रात हादसा हुआ। संजीव का मंगलवार देर रात तक सुराग नहीं लगा था।
देर रात सूचना मिलने पर ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए थे। ट्रैक्टर को बाहर निकाल लिया था। खोजबीन की गई लेकिन संजीव का पता नहीं चला। मंगलवार को दिनभर भी गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम नहर में तलाश करती रही। रात 9 बजे तक कोई सुराग नहीं लगा।
जटपुरा गांव निवासी संजीव उर्फ टीटू सोमवार रात को अपने ताऊ का ट्रैक्टर लेकर खेत में गए थे। खेत में मशीन छोड़ने के बाद ट्रैक्टर लेकर गांव लौट रहे थे। पीछे-पीछे ताऊ भी बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। उन्हीं की सूचना पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। संजीव के एक बेटा और दो बेटियां हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
-- -
पुल किनारे के दीवार दोनों तरफ से टूटी
जटपुरा गांव में नहर पर पुल की दोनों तरफ की सुरक्षा दीवार टूटी हुई है। इस कारण रात को हादसे होते रहते हैं। ग्रामीण सुरेश, शमशेर, कुलदीप सहित अन्य ने बताया कि इस पुल पर कोई लाइट भी नहीं है। सर्दी में कोहरे के दौरान अधिक हादसे होते हैं। रोशनी की व्यवस्था हो जाए और दोनों ओर की दीवार की मरम्मत कर दी जाए तो हादसों पर अंकुश लगाया जा सकता है।
-- --
सोमवार रात को जटपुरा गांव का संजीव ट्रैक्टर समेत नहर में गिर गया था। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को बाहर निकाल लिया, लेकिन अभी संजीव का अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है। एसडीआरएफ की टीम भी नहर में लगातार तलाश कर रही है। - तरसेम सिंह, प्रभारी, सदर थाना, करनाल।