फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The team went to remove the occupation, the woman attempted suicide

Karnal News: कब्जा हटाने गई टीम, महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
The team went to remove the occupation, the woman attempted suicide
करनाल। गोहिदा गांव में शुक्रवार को ग्राम पंचायत की जमीन से अवैध कब्जा हटाने गई टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। विरोध कर रहे परिवार की एक महिला ने मौके पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास भी किया।
विज्ञापन

बीडीपीओ ने इसकी शिकायत निसिंग थाना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बीडीपीओ निसिंग दिगंबर ने थाना निसिंग पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि एसडीएम करनाल के आदेशानुसार छह जून को खसरा नंबर 301 और 68 की पंचायती जमीन से अवैध कब्जा हटाने की कार्यवाही की जा रही थी। इस दौरान टीम में कानूनगो, पटवारी और पुलिस बल के अलावा ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी मौजूद थे।
विज्ञापन

कब्जा हटाने के दौरान गांव निवासी ईशम सिंह, उसकी पत्नी संतोष और बेटी पिंकी देवी ने सरकारी कार्य में बाधा डाली।
आरोप है कि पिंकी देवी ने विरोध करते हुए मौके पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। निसिंग थाना पुलिस ने बीडीपीओ की शिकायत पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed