{"_id":"669b18099ff48ad361021e39","slug":"the-school-was-locked-after-the-teacher-was-suspended-karnal-news-c-18-knl1008-434193-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अध्यापक के निलंबन पर स्कूल में जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अध्यापक के निलंबन पर स्कूल में जड़ा ताला
Sat, 20 Jul 2024 07:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 20 Jul 2024 07:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। नन्हेड़ा गांव में राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला के गेट पर अभिभावकों व विद्यार्थियों ने जेबीटी टीचर महिंद्र खेड़ा को निलंबित करने के विरोध में ताला जड़ दिया और महिंद्र खेड़ा को बहाल करने की मांग उठाई। गुस्साए विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी नारेबाजी कर रोष जताया।
सुबह करीब 10 बजे अभिभावक व विद्यार्थी स्कूल के बाहर एकत्रित हो गए। जेबीटी अध्यापक को सस्पेंड करने से खफा ग्रामीणों ने स्कूल पर ताला लगा दिया। करीब एक घंटे तक स्कूल के बाहर विद्यार्थियों ने रोष जताया। मामले की सूचना इंद्री खंड शिक्षा अधिकारी गुरनाम सिंह को मिली तो वह मौके पर पहुंचे। बीईओ ने प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों व विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच के लिए जिला स्तरीय कमेटी गठित कर दी गई है।
बीईओ के समझाने के बाद विद्यार्थी शांत हुए। इसके बाद स्कूल के गेट पर लगाया ताला खोल दिया गया। स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों व विद्यार्थियों ने कहा कि महिंद्र खेड़ा ने उनके स्कूल की सूरत बदल दी है। उनकी बदौलत ही उनका स्कूल मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता में पूरे जिले में दो बार प्रथम स्थान प्राप्त कर चुका है।
विज्ञापन
महिंद्र खेड़ा जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। तीन बच्चों के पिता के गुजर जाने के बाद उन्होंने मुहिम चलाकर उन्हें पढ़ाने के लिए आर्थिक मदद की। अभिभावकों व विद्यार्थियों ने मांग की कि महिंद्र खेड़ा के साथ न्याय किया जाए।
नन्हेड़ा की राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला को ताला लगाने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर अभिभावकों व विद्यार्थियों से बातचीत की गई। उन्हें बताया गया कि इस मामले में जिला स्तरीय कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी जांच के बाद जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। शिक्षक के सस्पेंड करने के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं है। - गुरनाम सिंह, बीईओ इंद्री।