फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The production of fruits, flowers and vegetables will be increased through sensor sensing technology.

Karnal News: सेंसर संवेदी तकनीक से बढ़ाई जाएगी फल, फूल और सब्जियों की पैदावार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
The production of fruits, flowers and vegetables will be increased through sensor sensing technology.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सेंसर संवेदी तकनीक के जरिये अब फल, फूल और सब्जियों के अलावा मसालों की गुणवत्तापूर्ण पैदावार बढ़ाई जा सकेगी। इसके लिए कोच्चि विश्वविद्यालय जापान के पास मौजूद पौधों के इंटरनेट यानी इंटरनेट्स ऑफ फ्लांट्स (आईओपी) तकनीक भारत के किसानों तक पहुंचाई जाएगी।
इस तकनीक के जरिये पौधे की भौतिक, शारीरिक व जैविक गतिविधियां पता लगाई जाएंगी और उसके आधार पर आभासिक एडवाइजरी जारी हो सकेगी। यानी आने वाले खतरे की पहचान पहले ही हो सकेगी।
विज्ञापन

पौधे को कब खाद या पानी की कितनी जरूरत है, इसका डाटा भी मिल सकेगा। इस तकनीक के लिए भारत और जापान के बीच करार हो गया है।
महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय (एमएचयू) करनाल के कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा के अनुसार पूरा विश्व जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए जुटा है। क्योंकि इसके कारण प्राकृतिक आपदाएं, असमय ओलावृष्टि, कम समय में अधिक बरसात, असमय सूखा, अधिक सर्दी आदि से नुकसान की आशंका बनी रहती है। इससे सर्वाधिक मझौले व छोटे किसान प्रभावित होते हैं, जो भारत में अधिक हैं। इन चुनौतियों से निपटने की दिशा में यह तकनीक बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जापान के कोच्चि विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रो. उकेडा हिरोयूकी और महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय (एमएचयू) करनाल के कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा के बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी और कृषिमंत्री श्याम सिंह राणा की मौजूदगी में इसको लेकर करार हुआ था। इसके बाद जापानी वैज्ञानिकों का दल शनिवार को एमएचयू पहुंचा। यहां विश्वविद्यालय का भ्रमण करके वैज्ञानिकों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed