फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The players marched and lit the torch to mark the beginning of the wrestling group.

Karnal News: खिलाड़ियों ने किया कदमताल, मशाल जलाकर कुश्ती समूह का आगाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
The players marched and lit the torch to mark the beginning of the wrestling group.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल/मधुबन। हरियाणा पुलिस अकादमी में पांच दिवसीय 74वें अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती समूह 2025-2026 का शनिवार को रंगारंग आगाज हुआ। विभिन्न प्रदेशों से पहुंची टीमों ने पहले दिन कदमताल किया। परेड़ के दौरान मशाल जलाकर कुश्ती समूह का आगाज किया गया। मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष ने टीमों की सलामी ली। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।

परेड़ के बाद विभिन्न स्कूलों की टीमों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से समां बांध दिया। देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। राल्यपाल का डीजीपी शत्रूजीत कूपर ने स्वागत किया। राज्यपाल असीम कुमार घोष ने कहा कि हरियाणा खेलों की दृष्टि में हमेशा ही अग्रणी रहा हैं, जिसमें नागरिकों के साथ पुलिस के जवानों का भी योगदान रहा हैं। हमारे पुलिस के जवानों ने विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी देश व प्रदेश का नाम रोशन करने के साथ साथ हरियाणा पुलिस का भी मान बढ़ाया हैं। वर्तमान समय में बहुत से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हरियाणा पुलिस में विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं। उन्होंने इन खेलों के आयोजन के लिए हरियाणा पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि वह इसी प्रकार से भविष्य में भी खेलों का आयोजन कर प्रदेश का मान बढ़ाती रहें।
विज्ञापन




1474 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

कुश्ती समूह में विभिन्न राज्यों, केंद्रीय पुलिस बलों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 34 टीमों के 1474 खिलाड़ी पुलिसकर्मी भाग ले रहे हैं। इनमें 1124 पुरुष, 350 महिला खिलाड़ियों के अलावा 130 तकनीकी अधिकारी भी शामिल हैं। इस खेल प्रतियोगिता में आर्म रेसलिंग, बॉडी बिल्डिंग, बॉक्सिंग व कुश्ती के खिलाडी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगें। महिला और पुरुष वर्ग के अलग-अलग मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

उद्घाटन कार्यक्रम में राज्यपाल असीम कुमार घोष की धर्मपत्नी मित्रा घोष, मानव अधिकार हरियाणा के महानिदेशक अजय सिंघल, अकादमी के निदेशक, अशविन्द्र सिंह चावला, पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक करनाल रेंज माटा रवि किरण, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हिसार रेंज केके राव, हिसार, आयुक्त गुरुग्राम विकास, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात हरदीप दून, पुलिस आयुक्त पंचकूला शिबास कबिराज, पुलिस आयुक्त झज्जर डॉ. राजश्री और एसपी गंगाराम पूनिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed