{"_id":"68279d830eb457514007822e","slug":"the-paddy-planted-before-time-was-destroyed-karnal-news-c-18-1-knl1004-648483-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: समय से पहले रोपे धान को किया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: समय से पहले रोपे धान को किया नष्ट
Sat, 17 May 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 17 May 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/कुंजपुरा। समय से पहले धान की रोपाई करना करनाल खंड के शेरगढ़ टापू गांव के किसान को भारी पड़ गया। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो संबंधित खंड कृषि अधिकारी की ओर से कार्रवाई की गई। किसान की पांच एकड़ धान की फसल को नष्ट कर दिया गया। इस सीजन में विभाग की ओर से जिले की ये पहली कार्रवाई है।
मौके पर पहुंची कृषि एवं कल्याण विभाग की टीम की ओर से कार्रवाई करते हुए धान की पौध को नष्ट कर दिया गया। खंड कृषि अधिकारी गौरव मेहला ने किसानों से अपील की है कि 15 जून से पहले कोई भी किसान धान की रोपाई न करें अन्यथा विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। हालांकि किसान धान की पौध तैयार कर सकता है। 25 मई के बाद किसान डीएसआर विधि से भी धान की फसल को रोपित कर सकता है।
खंड करनाल की टीम में डॉ विवेक कुमार एसएमएस एग्रो, डॉ मेहला व कृषि विभाग के अन्य के नेतृत्व में अगेती धान की फसल को नष्ट करने की यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग करनाल के उपनिदेशक डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि किसान 15 जून से पहले धान की रोपाई न करें। यदि कोई किसान ऐसा करता है तो हरियाणा प्रिजर्वेशन आफ सब सॉइल वॉटर एक्ट 2009 के उल्लंघन के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अगेती धान की रोपाई को रोकने के लिए विभिन्न खंडों में टीमों का गठन किया जा चुका है। सभी टीम गांव स्तर पर निरीक्षण कर रही है।