फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The nephew fraudulently got the land registered in his name

Karnal News: भतीजे ने धोखाधड़ी करके जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम कराई

Wed, 27 Nov 2024 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 27 Nov 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
The nephew fraudulently got the land registered in his name
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल/मधुबन। अमृतपुर गांव में भतीजे ने धोखाधड़ी करके जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवा 2.60 लाख रुपये हड़प लिए और पीड़ित के साथ मारपीट भी की है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत में अमृतपुर गांव मोमिन ने बताया कि आरोपी खैरुद्दीन उसका भतीजा है और अली शेर उसका मौसेरा भाई है। वर्ष 2022 में गांव अमृतपुर कलां में छह कनाल कृषि भूमि को खरीदने का इकरारनामा नूरदीन के साथ किया था। जमीन का सौदा 25 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से हुआ था। उन्होंने छह लाख रुपये बतौर बयाना देने की बात तय हुई।
विज्ञापन

खैरूद्दीन उससे कहने लगा कि पेमेंट उसके खाते में जमा करवा दो ताकि वह बयाना के समय रुपये नूरदीन दे सके। उसने कई बार आरोपी खैरूद्दीन को 2.60 लाख रुपये दे दिए और बयाना करनाल तहसील में आरोपी ने अपने नाम लिखवा लिया और कहने लगा कि बाद में रजिस्ट्री दोनों के नाम पर आधे-आधे हिस्से की करवा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्ट्री का समय 11 महीने रखा गया था। इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से रजिस्ट्री की तारीख बढ़ा कर अक्तूबर 2024 रखी गई। लगभग एक सप्ताह पहले उसे मालूम हुआ कि आरोपी ने धोखे से उस जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम पर करवा ली है। इस पर चार नवम्बर को पूर्व सरपंच विक्रम कुमार की बैठक में पंचायत रखी गई थी। वहां आरोपी खैरूद्दीन, अलीशेर, सिल्लू, टोनी ने उससे मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए रुपये देने से मना कर दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed