{"_id":"6924c5a138c154eec607d592","slug":"the-mla-listened-to-public-problems-and-resolved-them-on-the-spot-karnal-news-c-18-knl1018-787121-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: विधायक ने जन समस्याएं सुन मौके पर कराया समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: विधायक ने जन समस्याएं सुन मौके पर कराया समाधान
Tue, 25 Nov 2025 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
इंद्री। सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में विधायक रामकुमार कश्यप ने लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने मौके पर ही समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं व शिकायतों को हल करना उनका दायित्व है। इस दौरान लोगों ने बिजली, पानी, सीवरेज, गलियों, नालियों, बुढ़ापा पेंशन, परिवार पहचानपत्र इत्यादि से संबंधित शिकायत दी। विधायक ने बताया कि 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में समागम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे और गुरु साहब को नमन करेंगे। संवाद
विज्ञापन