फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The market expects a turnover of 200 crores, traders are excited

Karnal News: बाजार को 200 करोड़ के कारोबार की उम्मीद, व्यापारी उत्साहित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
The market expects a turnover of 200 crores, traders are excited
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। दिवाली इस बार छह दिन में पूरी होगी। इस शृंखला का पहला त्योहार धनतेरस शनिवार को मनाया जाएगा। खास तौर पर दुपहिया वाहन, चार पहिया वाहन, बर्तन, इलेक्ट्राॅनिक सामान के साथ उपहार का भी बड़ा बाजार सजा हुआ है। धनतेरस से दिवाली तक 200 करोड़ रुपये तक के कारोबार की उम्मीद है। खास बात ये है कि धनतेरस के त्योहार पर लोग वाहनों की खरीदारी करते हैं, लेकिन अधिकतर लोग शनिवार को लोहा खरीदना पसंद नहीं करते, यही कारण रहा कि वाहनों के बाजारों पर शुक्रवार को भी भारी भीड़ देखी गई। वाहनों की एडवांस बुकिंग रविवार के लिए भी है।

सराफा बाजार : सोने-चांदी से 150 करोड़ की उम्मीद
- दिवाली पर सराफा बाजार के रौनक देखते ही बन रही है। सोने और चांदी में रिकॉर्ड महंगाई होने के बावजूद कारोबारियों को दिवाली पर 150 करोड़ रुपये तक के कारोबार की उम्मीद है। ओपीएस ज्वैल्स के विकास बंसल ने बताया कि आने वाला समय शादियों का है, जिसमें सोने चांदी के आभूषण आवश्यक है, इसी को देखते हुए सराफा बाजार ने भी आभूषण तैयार कराए हैं। धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश की सोने-चांदी की मूर्तियां व सिक्के खास पर तौर तैयार किए गए हैं। शहर में करीब पांच सौ सराफा की दुकानें हैं, कुछ बड़ी दुकानें हैं, जिनकी बिक्री करोड़ों में हैं। कुछ छोटी दुकानें हैं, उनकी लाखों में हैं।
विज्ञापन

ऑटो बाजार : 65 करोड़ के वाहन बिकने की संभावना
- धनतेरस से लेकर दिवाली तक ऑटो बाजार में खरीदारी की धूम रहेगी। ऑटो एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी व ग्रीन ऑटो के संचालक रविंद्र ढ़ल बताते हैं कि धनतेरस शनिवार को है। कुछ लोगों में मान्यता है कि शनिवार को लोहा नहीं खरीदा जाता है, इसलिए शुक्रवार की शाम तक सिर्फ उनके शोरूम से ही 25 से अधिक बाइक जा चुकी हैं। 57 की एडवांस बुकिंग है। शनिवार को तो कम, अधिकतर लोग रविवार को वाहन ले जाएंगे, तीन दिन में करीब 200 वाहन बिकने की संभावना है। शहर में 10 व जिले में 22 शोरूम हैं, जिनकी एडवांस बुकिंग से लगाकर करीब 3000 वाहनों की बिक्री की संभावना है। करीब 20 से 25 करोड़ का कारोबार हो सकता है। राहुल होंडा के प्रबंधक कंवल शर्मा ने बताया कि धनतेरस पर करीब 35 बाइक व स्कूटी की बुकिंग है। समता हुंडई शोरूप के भानू खेत्रपाल ने बताया कि करीब 400 से अधिक कारों की बिक्री की संभावना है, जिससे 40 करोड़ रुपये तक का कारोबार होगा। मारुति ऐरेना के करनाल मोटर्स के गौरव जौहर ने बताया कि करीब 100 से वाहन बिकने की उम्मीद धनतेरस के तीन दिनों में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्तन बाजार : दो दिन में 12 करोड़ की बिक्री संभावित
धनतेरस के दिन बर्तनों की खरीदारी खूब होती है, चाहे लोग एक चम्मच ही खरीदें लेकिन खरीदते अवश्य हैं। ऐसे में शहर का बर्तन बाजार पूरे उत्साह में है। बर्तन एंड क्राॅकरी एसोसिएशन के महासचिव राजेंद्र मदान ने बताया कि दीपावली के दो दिन पहले बर्तनों की खरीदारी सबसे अधिक होती हैं। जिसमें धनतेरस के दिन एक दुकान का लगभग 10 लाख तक का कारोबार होता है जिसमें शहर की सभी बर्तनों के कारोबार का एक दिन में तीन से साढ़े तीन करोड़ के करीब कारोबार होने की उम्मीद हैं। वहीं दीपावली के दिनों में सात से आठ करोड़ से अधिक कारोबार होने की उम्मीद है। कुल कारोबार 12 करोड़ तक जाने की संभावना है। शहर में बर्तनों की 32 दुकानें हैं जिनमें बड़े स्तर पर दीपावली सीजन पर बर्तनों का कारोबार होता है। पिछले साल के मुकाबले इस बार कारोबार में इजाफा होता दिख रहा है।


उपहार बाजार : एक करोड़ के उपहार दिए जाएंगे
- त्योहारों पर अब उपहार देने का प्रचलन लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण बाजार भी बढ़ रहा है। सेक्टर-12 की तोफा गैलरी के संचालक सिधारत चौधरी ने बताया कि शहर के मुख्य बाजारों में बनी गिफ्ट गैलरी में लोग खरीदारी कर रहे है। शहर में करीब 15 दुकानें हैं। पिछले साल करीब 75 लाख का कारोबार हुआ था। इस साल करीब एक करोड़ रुपये तक के कारोबार की उम्मीद है। पिछले साल मेरी दुकान का ही दिवाली के दिनों में करीब पांच लाख का कारोबार हुआ था और इस बार 20 से 30 लाख तक के कारोबार की उम्मीद है। इस बार लोगों को स्वदेशी सामान ज्यादा पसंद आ रहा है और लोग चीन के सामान बहुत कम खरीद रहे है। दिवाली के दिनों में लोग ज्यादा तर सजावटी फुल खरीदना पसंद करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed