फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The liquor shop employee was beaten with sticks

Karnal News: शराब ठेके के कारिंदे को डंडों से पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
The liquor shop employee was beaten with sticks
करनाल। गोहिदा गांव स्थित शराब ठेके पर काम कर रहे युवक पर हमला कर दिया। बस्तली निवासी आशीष ने थाना निसिंग में दी शिकायत में बताया कि वह संजय के शराब ठेके पर सेल्समैन की नौकरी करता है। रविवार शाम 4:30 बजे एक सफेद कार में सवार चार युवक ठेके पर पहुंचे। उनमें से एक हड्डी उर्फ बादल निवासी पूंडरी ने उसे बाहर बुलाया। इसके बाद कार में सवार अन्य तीन युवक रोहित टयोन्ठा, बच्ची निवासी मोहना और एक अज्ञात युवक लाठी, डंडे और गंडासी लेकर बाहर आए और उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

रोहित ने उसके सिर पर गंडासी से वार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों ने ठेके के अंदर घुसकर भी मारपीट जारी रखी और उसकी जेब से 1600 रुपये लेकर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed