{"_id":"693477fcb62acd57b5023739","slug":"the-late-writer-and-educationist-mohindra-singh-kamboj-karnal-news-c-18-knl1018-795909-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नहीं रहे लेखक व शिक्षाविद् मोहिंद्र सिंह कांबोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नहीं रहे लेखक व शिक्षाविद् मोहिंद्र सिंह कांबोज
Sun, 07 Dec 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
करनाल/ इंद्री। हरियाणा न्यायिक सेवा में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. कविता कंबोज के पिता और लेखक व शिक्षाविद् मोहिंदर सिंह कंबोज का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से साहित्य, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।
इंद्री निवासी कंबोज ने वर्षों तक शिक्षा, वित्तीय साक्षरता और जनहित के कार्यों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में तीन दशक की सेवाओं के दौरान करनाल जोन के पहले करोड़पति विकास अधिकारी रहे। बीमा और वित्तीय विषयों पर लिखी उनकी 15 पुस्तकों सहित कुल 30 पुस्तकें पाठकों में काफी लोकप्रिय रहीं। उन्होंने इंद्री में सार्वजनिक पुस्तकालय की स्थापना करवाई और वर्ष 1995 में देश के शुरुआती नो बैग स्कूल मॉडल की शुरुआत की। वह भारत के पहले आईआरडीए-अनुमोदित वित्तीय प्रशिक्षण संस्थान, एनआईआईएम के संस्थापक रहे। उनकी पुत्री डॉ. कविता कंबोज दादरी में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में सेवारत हैं। ब्यूरो