{"_id":"68ab627d290db637a00b9548","slug":"the-government-school-built-before-independence-needs-facilities-karnal-news-c-246-1-sknl1018-142752-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आजादी से पहले बने सरकारी स्कूल को सुविधाओं की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आजादी से पहले बने सरकारी स्कूल को सुविधाओं की दरकार
Mon, 25 Aug 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
सरकारी स्कूल में खस्ताहाल शौचालय।
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। खंड सरस्वती नगर का राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के राजकीय प्राथमिक पाठशाला आजादी से पहले का बना है। लेकिन आज यह स्कूल सुविधाओं के लिए तरस रहा है। हालात इतने खराब हो चुके शौचालय भी खस्ताहाल में पड़े। किसी का इस तरफ कोई ध्यान नहीं। इसका खामियाजा यहां के नौनिहाल व विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है।
बारिश के दिनों में यहां के हालात और भी बदतर हो जाते है। मैदान में डेढ़ से दो फीट तक पानी जमा हो जाता है। ऐसे में विद्यार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्कूल के प्रवेश द्वार पर ही पानी इतना भर जाता है ऐसे में स्टाफ और विद्यार्थियों को अंदर आने तक दिक्कत उठानी पड़ती है।
प्राइमरी विंग में 126 नौनिहाल पढ़ते हैं। वहीं इनके लिए बनाए गए शौचालय भी खस्ताहाल हो चुके हैं। स्कूल इंचार्ज रीना रानी ने बताया कि शौचालय के संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया हुआ है। इस संबंध में जिला परिषद सदस्य सरवजीत रघुवंशी भी शौचालय के हालात देखकर गए थे और उन्होंने कहा था कि इस संबंध में वह शीघ्र इन्हें बनवाने की कोशिश करेंगे। वहीं अभिभावक रामपाल, रमेश कुमार का कहना है कि बच्चों के लिए खेलकूद का मैदान बहुत छोटा है इसलिए मैदान की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
जलभराव के बारे में सोशल मीडिया से पता चला : बीईओ
खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) करनैल सिंह का कहना है कि राजकीय मॉडल संस्कृति माध्यमिक विद्यालय सरस्वती नगर के प्रांगण में जल भराव से संबंधित मामला सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया है। इसके बाद प्राचार्य से प्रांगण में जलभराव के संदर्भ में जानकारी ली है और उन्हें इस पर रिपोर्ट बनाकर तुरंत खंड कार्यालय में भेजने का आदेश दिया गया।