फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The foundation stone of the Khui was laid with prayers

Karnal News: अरदास के साथ रखा खुई का नींव पत्थर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
The foundation stone of the Khui was laid with prayers
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब पहली पातशाही में श्री गुरुनानक देव जी के समय की पुरातन बोहली साहिब खुई (कुएं) के नवीनीकरण का कार्य शनिवार को शुरू हुआ। गुरु की अरदास के साथ ही कार्य का शुभारंभ किया गया। इस पुरातन बोहली साहिब को इसके मूल स्वरूप में ही बनाया जाएगा।

नवीनीकरण कार्य की शुरुआत के समय डेरा कार सेवा के प्रमुख बाबा सुक्खा सिंह, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भूपिंदर सिंह असंध, धर्मप्रचार कमेटी के प्रमुख जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने नींव ईंट रखी। मंजी साहिब गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के द्वारा अतिथियों को सिरोपा भेंट करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संगत ने उत्साह से हिस्सा लिया।
विज्ञापन

धर्म प्रचार कमेटी के प्रमुख जत्थेदार बाबा बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि गुरु श्री गुरुनानक देव जी अपनी उदासी के समय करनाल आए थे। वह यहां पर ठहरे थे। बोहली साहिब आदि गुरु श्री नानक देव जी के समय की हैं। इस अवसर पर ज्ञानी सूबा सिंह, उप प्रधान गुलाब सिंह, निशान सिंह, रतन सिंह और अंग्रेज सिंह पन्नू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed