फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Truck runs over engineer on bike; killed.

Karnal News: ट्रक ने बाइक सवार इंजीनियर को कुचला, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Truck runs over engineer on bike; killed.
करनाल। गुरुग्राम से चंडीगढ़ जा रहे 26 वर्षीय इंजीनियर ईशांक की करनाल के बलड़ी बाईपास फ्लाईओवर पर सड़क हादसे में मौत हो गई। आरोप है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। ईशांक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के गांव भुम्मा का रहने वाला था।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता अविनाश ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करते हैं। उनका 26 वर्षीय बेटा ईशांक गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। शुक्रवार दोपहर को ईशांक अपनी मोटरसाइकिल से किसी काम से गुरुग्राम से चंडीगढ़ की ओर जा रहा था।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब वह करनाल के बलड़ी बाईपास फ्लाईओवर पर पहुंचा तो ट्रक के चालक ने रफ्तार और लापरवाही से ट्रक चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक का पहिया ईशांक के ऊपर से गुजर गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद उसे एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल करनाल लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक समेत मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी तरसेम ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। चालक की पहचान और हादसे में उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed