{"_id":"6ac013b7993c1141d00d1ac6","slug":"west-bengal-wins-under-19-cricket-title-karnal-news-c-18-knl1018-1004464-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अंडर-19 क्रिकेट में पश्चिम बंगाल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अंडर-19 क्रिकेट में पश्चिम बंगाल विजेता
विज्ञापन
विजेता टीम के साथ स्कूल प्रबंधक संस्थान
करनाल। सीआईएससीई राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को स्टार स्पोर्ट क्रिकेट मैदान में किया गया। प्रतियोगिता की मेजबानी आदर्श पब्लिक स्कूल ने की। फाइनल में पश्चिम बंगाल ने तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की टीम को पराजित कर राष्ट्रीय चैंपियन का खिताब अपने नाम दर्ज किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पश्चिम बंगाल की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाकर पांच विकेट से जीत दर्ज की।
पश्चिम बंगाल ने एक ओवर शेष रहते लक्ष्य हासिल कर राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया। अभ्रदीप दत्ता ने शानदार और निर्णायक पारी खेलते हुए 59 गेंदों पर 72 रन बनाए। उनका बेहतरीन प्रदर्शन टीम की जीत की मजबूत नींव बना।
विज्ञापन
समापन समारोह के मुख्य अतिथि डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देशभर से युवा क्रिकेट प्रतिभाओं ने भाग लिया। आदर्श स्कूल के निदेशक मनसिमर सिंह और एना ने विजेता टीम को हार्दिक बधाई दी।