{"_id":"6ac013781ee21a7b8a08487f","slug":"married-woman-found-hanging-10-months-after-marriage-karnal-news-c-18-knl1018-1004261-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शादी के 10 माह बाद फंदे से लटकी मिली विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शादी के 10 माह बाद फंदे से लटकी मिली विवाहिता
विज्ञापन
ज्योति फाइल फोटो
करनाल। शहर थाना क्षेत्र के कलंदरी गेट क्षेत्र में 22 वर्षीय नवविवाहिता ज्योति फंदे से लटकी मिली। शादी को महज 10 माह हुए थे। सूचना मिलते ही शामगढ़ से मायके पक्ष के लोग पहुंचे। परिजन ने पति, सास और ननद पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ज्योति को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। ससुराल पक्ष की ओर से मोटरसाइकिल और नकदी की मांग की जा रही थी। ताई लक्ष्मी के अनुसार, पति नशे का आदी था और नशे की हालत में ज्योति के साथ मारपीट करता था। सास और ननद पर भी मारपीट में उसका साथ देने का आरोप लगाया गया है।
ज्योति और उसके ससुराल पक्ष के बीच विवाद पहले भी हुआ था। मारपीट और घरेलू विवाद के बाद मामला पुलिस चौकी तक पहुंचा था। उस समय दोनों पक्षों के बीच बातचीत और समझौता होने के बाद ज्योति को दोबारा ससुराल भेज दिया गया था। ज्योति के पिता ने कर्ज लेकर उसकी शादी की थी। परिजनों का कहना है कि ज्योति ससुराल में हो रहे कथित उत्पीड़न की जानकारी मायके वालों को देने से भी बचती थी, ताकि उन्हें परेशानी न हो।
विज्ञापन
मामले में शिकायत के आधार पर पति समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में जांच जारी है।- रोहताश, थाना प्रभारी, शहर