फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   All three accused, including the Mandi Secretary, were not found at their homes or offices.

Karnal News: घर-दफ्तर में नहीं मिले मंडी सचिव सहित तीनों आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
All three accused, including the Mandi Secretary, were not found at their homes or offices.
रोहतास फाइल फोटो
करनाल। नई अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में चालक रोहताश की मौत के मामले में नामजद तीनों आरोपी मार्केट कमेटी सचिव विकास सेतिया, लिपिक रितु और लेखाकार अंकित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में उनके घर, कार्यालय और संभावित ठिकानों पर दबिश दी। तीनों आरोपी नहीं मिले।
विज्ञापन




परिवार ने रोहताश की मौत को लेकर हत्या का आरोप लगाया था और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। बाद में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान रोहताश और आरोपियों के बीच हुई बातचीत, ड्यूटी से जुड़े विवाद, कार्यालय में हुई गतिविधियों और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों को देखा जा रहा है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज समेत जांच में सामने आने वाले तथ्यों को भी शामिल कर रही है।
विज्ञापन




रोहताश करीब 25 से 27 साल से मार्केट कमेटी में चालक के तौर पर काम कर रहा था। 30 सितंबर को उसका शव मार्केट कमेटी कार्यालय के एक कमरे में मिला था।



डीएसपी राजीव ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
छुट्टी पर हूं, जांच में सहयोग कर रहा : विकास
पुलिस दबिश में मार्केट कमेटी सचिव विकास सेतिया मिल नहीं रहे लेकिन मोबाइल फोन उठा रहे हैं। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। अभी छुट्टी पर हैं। सोमवार से कार्यालय भी आएंगे। आरोप निराधार हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed