फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The doctors' strike ended on the third day; the association decided to call it off.

Karnal News: चिकित्सकों की हड़ताल तीसरे दिन थमी एसोसिएशन ने लिया वापसी का फैसला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
The doctors' strike ended on the third day; the association decided to call it off.
कुरुक्षेत्र। हरियाणा में सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन द्वारा घोषित चिकित्सकों की हड़ताल तीसरे दिन ही थम गई। एसोसिएशन ने स्वयं निर्णय लेते हुए हड़ताल को स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

जिले में हड़ताल की प्रभावहीनता भी इसका प्रमुख कारण बनी। पहले दिन जहां जिला अस्पताल के आठ चिकित्सक हड़ताल में शामिल हुए थे, वहीं दूसरे दिन यह संख्या घटकर केवल पांच रह गई। तीसरे दिन चिकित्सकों की भागीदारी बेहद कम रहने पर एसोसिएशन ने चर्चा के बाद हड़ताल रोकने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

हड़ताल के बीच सरकार भी पूरी तरह सक्रिय नजर आई। प्रदेश भर में धारा 144 लागू कर दी गई और चिकित्सकों पर एस्मा भी लगा दिया गया, जिससे डॉक्टरों पर कानूनी दबाव बढ़ गया। माना जा रहा है कि यही कारण चिकित्सकों के कदम पीछे खींचने में अहम रहा। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के प्रधान डॉ. तेजेंद्र ने बताया कि चिकित्सकों ने आगे हड़ताल जारी रखने पर सहमति नहीं दी, जिसके चलते हड़ताल को फिलहाल स्थगित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed