फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The couple swindled Rs 5 lakh from a person in the name of sending him to Canada

Karnal News: कनाडा भेजने के नाम पर दंपती ने हड़पे पांच लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
The couple swindled Rs 5 lakh from a person in the name of sending him to Canada
- एक साल तक नहीं लौटाई रकम, पंचायत में दिए चेक हुए बाउंस
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

करनाल/निसिंग। परिवार को कनाडा भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने एक साल तक न तो विदेश भेजा और न ही रकम वापस की। इसके बाद जब पंचायत की तो उन्होंने चेक दे दिए, ये भी बाउंस हो गए। अब जब आरोपियों के घर जाकर शिकायत की तो उन्होंने जान से मारने व संगीन जुर्म में फंसाने की धमकी दी है। निसिंग थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

बालू गांव निवासी भगवान सिंह ने बताया कि मई 2022 में वे अपने बेटे गुलाब सिंह के साथ ममेरी बहन बेअंत कौर करनाल के बसंत विहार में आए हुए थे। यहां उनकी अल्फा सिटी निवासी सुनील और उसकी पत्नी सीमा देवी से मुलाकात हुई। दोनों ने बताया कि वे विदेश भेजने का काम करते हैं। उन्होंने दोनों पिता-पुत्र को कनाडा जाने के लिए प्रेरित किया। उनकी बातों में आकर गुलाब सिंह पत्नी और बच्चों सहित विदेश जाने के लिए तैयार हो गए। इसके लिए आरोपियों ने कहा कि पहले पांच लाख रुपये देने होंगे। बाकी रकम काम होने के बाद लेंगे। अलग-अलग समय पर मई माह में उन्होंने पांच लाख रुपये आरोपियों को उनके घर जाकर दे दिए। आरोप है कि अब तक आरोपियों ने न तो उन्हें विदेश भेजा और न ही उनकी रकम लौटाई है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि जब सख्ती से रुपयों की मांग की तो सितंबर 2023 में आरोपियों ने दो चेक दे दिए। इन चेक को जब बैंक में लगवाया तो खाते खाली होने के कारण ये बाउंस हो गए। इस पर जब आरोपियों से बात की तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दे दी, आरोपी की पत्नी ने कहा कि दोबारा यहां आए तो संगीन जुर्म में फंसा देगी। इसके बाद वकील के माध्यम से आरोपियों को कानूनी नोटिस भी भेजा गया, इसका भी आरोपियों ने जवाब नहीं दिया है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed