फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The continuous drop in temperature is bringing smiles to the faces of farmers.

Karnal News: तापमान में लगातार आ रही गिरावट, किसानों के चेहरे पर रौनक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
The continuous drop in temperature is bringing smiles to the faces of farmers.
कुरुक्षेत्र। सर्दी के मौसम में तापमान लगातार गिर रहा है तो शीतलहर और भी ठंड बढ़ा रही है। सात डिग्री तक तापमान जाने से जहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो बीमारियां भी बढ़ रही है। ऐसे में चिकित्सक बचाव को लेकर एडवाइजरी भी जारी कर चुके हैं। बुधवार को न्यूनतम सात डिग्री तो अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस तक रहा। वहीं चार किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीतलहर भी चलती रही। इसी बीच बढ़ती ठंड को देख किसानों के चेहरे खिल रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों के साथ-साथ कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इस धुंध से फसलों को काफी फायदा मिलेगा। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. सीबी सिंह के अनुसार हवा के रुकने के साथ धुंध (कोहरा) का प्रभाव दिखाई देगा। वहीं जगतार सिंह, राज कुमार, नसीब सिंह, मदन लाल, दर्शन सिंह, अवतार व मलखान इत्यादि किसानों का कहना है कि सर्दी के बढ़ने से गेहूं की फसल को काफी फायदा होगा। फुटाव अधिक होगा अच्छी पैदावार मिलने की उम्मीद होगी।
विज्ञापन

डॉ. सी बी सिंह का कहना है कि गेहूं के फुटाव में धुंध व बढ़ती ठंड काफी फायदेमंद साबित होती है लेकिन इस दौरान किसानों को फसल का अधिक ख्याल रखना चाहिए। पानी भी तय मात्रा में ही दिया जाना चाहिए। बढ़ी ठंड व धुंध से पानी कम फसल में किसानों को देना होगा व उनकी लागत कम लगेगी, वहीं कीटनाशकों का कम प्रयोग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोपहर को धूप से मिल रही राहत
भले ही रात के साथ-साथ सुबह व शाम को तेज ठंडक अपना एहसास करवा रही है और लोग कांपने लगे हैं लेकिन दिन में भी ठंड रहने लगी है। इसी बीच धूप खिलने से इससे कुछ राहत मिल रही है। लोगों के साथ-साथ पशु-पक्षी भी धूप के चलते ठंड से राहत पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed