फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The bride's murder in Singapore

कुरुक्षेत्र की नवविवाहिता की सिंगापुर में हत्या

Sat, 04 Jan 2014 11:23 PM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Sat, 04 Jan 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
The bride's murder in Singapore
लव मैरिज करने के बाद एक नवविवाहिता की सिंगापुर में बेरहमी से हत्या कर दी है। हत्या के बाद से नवविवाहिता का पति फरार है।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र के गांव मोरथली की रहने वाली जसविंद्र कौर के भाई सोना सिंह ने बताया कि जसविंद्र कौर ने 8 मार्च 2012 को कुरुक्षेत्र के मोहन नगर निवासी हरविंद्र के साथ लव मैरिज की थी। इसके बाद हरविंद्र उसे सिंगापुर ले गया। सोना सिंह के अनुसार 10 दिसंबर 2013 को सिंगापुर में एक महिला की सिर कटी लाश मिली।
 
सोना सिंह के अनुसार सिंगापुर पुलिस ने जो जानकारी दी है कि यह शव उनकी बहन का हो सकता है, लेकिन इसकी पुष्टि डीएनए टेस्ट होने के बाद ही हो सकेगी।

सोना सिंह के अनुसार सिंगापुर पुलिस ने कुरुक्षेत्र आकर डीएनए सैंपल लेने हैं। वहीं उसकी बहन का मोबाइल भी बंद है। इसके अलावा उसका पति हरविंद्र फरार है।

सोना सिंह के अनुसार उसकी बहन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बीए कर रही थीं, इसी दौरान उसकी मुलाकात हरविंद्र से हुई थी, जिसके बाद उसने 8 मार्च 2012 को हरविंद्र के साथ लव मैरिज कर ली थी। हरविंद्र सिंगापुर में ब्यूटी पार्लर का काम करता था। सोना सिंह ने बताया कि पिहोवा पुलिस को भी उन्होंने शिकायत दी थी परंतु उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने 31 दिसंबर को कुरुक्षेत्र के एसपी वाई पूर्ण कुमार को शिकायत की। सोना सिंह के अनुसार सिंगापुर पुलिस ने हरविंद्र के दो साथी पकड़े हैं परंतु हरविंद्र फरार है। बताया जा रहा है कि वह भारत के किसी स्थान पर छुपा हुआ है। वहीं, पंच सुरमुख सिंह ने बताया कि लव मैरिज के दौरान लड़के के परिवार से कोई भी सदस्य नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed