फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The BJP formed with Union Strategies

भाजपा ने संघ के साथ बनाई रणनीत

Thu, 06 Feb 2014 12:01 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Thu, 06 Feb 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
The BJP formed with Union Strategies
हरियाणा में आम आदमी पार्टी के बढ़ते कदम और लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर आरएसएस और भाजपा नेताओं ने कुरुक्षेत्र में चुनावी रणनीति पर मंथन किया।
विज्ञापन


यहां संस्कृति भवन विद्या भारती में संघ और भाजपा की दो दिवसीय गोपनीय बैठक हुई। बैठक में आरएसएस के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी, प्रांत प्रचारक सुधीर कुमार, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा और राष्ट्रीय प्रवक्ता कैप्टन अभिमन्यु, मनोहर लाल खट्टर एवं आसपास जिलों के भाजपा नेता शामिल हुए।
विज्ञापन


हालांकि पूरे कार्यक्रम से संघ और भाजपा नेताओं ने मीडिया से कन्नी काटे रखी। इस मंथन के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने ऐलान किया कि 15 फरवरी तक लोकसभा की सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन से संस्कृति भवन में चल रहे उपरोक्त कार्यक्रम के समापन के बाद भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने इसे चिंतन बैठक बताया। उन्होंने कहा कि वीरवार को रोहतक में भाजपा कार्यसमिति की बैठक होने जा रही है।

बैठक में पं. दीनदयाल उपाध्याय की 11 फरवरी को देशभर में मनाई जा रही पुण्यतिथि पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के अलावा एक नोट, कमल को वोट कार्यक्रम पर चर्चा होगी। 11 से 21 फरवरी तक भाजपा कार्यकर्ता 16 हजार 129 पोलिंग बूथों पर हर दरवाजे और घर में दस्तक देंगे, जहां एक नोट और कमल को वोट मांगेंगे।


रामबिलास ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को दलित विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा दलितों पर अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा में मोदी के बढ़ते प्रभाव से कांग्रेस भयभीत है। कांग्रेस के चुने हुए प्रतिनिधि मैदान छोड़ रहे हैं। वहीं उन्होंने केजरीवाल की आप को हर मोरचे पर विफल बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आप का कोई वजूद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed