फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The bier of three youths was lifted together, the villagers were shocked.

Karnal News: तीन युवकों की एक साथ उठी अर्थी, फफक पड़े ग्रामीण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
The bier of three youths was lifted together, the villagers were shocked.
गांव में मातम, घरों में नहीं जले चूल्हे, बुधवार शाम बाइक समेत नहर में डूबने से चचेरे भाई समेत तीन युवकों की हुई थी मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मूनक। पश्चिमी यमुना नहर में बाइक समेत गिरकर डूबने से बुधवार को ऐंचला गांव के तीन युवकों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद गांव में मातम छाया है। बुधवार की शाम से लोगों के घरों में चूल्हे नहीं जले। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद जब तीनों युवकों के शव एक साथ गांव में पहुंचे तो हर आंखें नम हो गईं। अंतिम संस्कार के लिए एक साथ तीन युवकों की अर्थियां उठती देख ग्रामीण फफक पड़े। मांताएं बार-बार अपने लाडले को पुकार रही हैं।
विज्ञापन

सदर थानाक्षेत्र के ऐंचला गांव के किसान परिवार के साहिल और दिपांशु चचेरे भाई हैं। जबकि रितेश उनका दोस्त है। दिपांशु और रितेश राजकीय कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के छात्र थे। साहिल विदेश जाने के लिए आइलेट्स की तैयारी कर रहा था। बुधवार को बाइक पर सवार होकर चार युवक करनाल शहर से गांव लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े छह बजे पिचौलिया और गगसीना के बीच पश्चिमी यमुना नहर की पटरी पर पहुंचे तो सड़क खराब होने के कारण दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक नहर में फिसल गई और चारों युवक नहर में गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहिल, दिपांशु और रितेश नहर में डूब गए, जबकि गन्नौर निवासी हिमांशु किनारे पर डूबते हुए चिल्लाता रहा। इसी दौरान एक राहगीर ने उसकी आवाज सुनी और उसे बाहर निकाला।

बुआ के घर जा रहा था हिमांशु
गन्नौर निवासी हिमांशु ने बताया कि वह गन्नौर से करनाल आया था और उसे ऐंचला में अपनी बुआ के घर आना था। रास्ते में उसे रितेश, दीपांशु और साहिल मिल गए। जिसके बाद इन्होंने मुझे भी बाइक पर बैठा लिया। वह चारों एक ही बाइक पर सवार होकर गांव की तरफ नहर की पटरी से जा रहे थे। पिचोलिया से निकल कर ऐंचला गांव के पास पहुंचे तो सड़क खराब होने के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह चारों नहर में जा गिरे। जब वे नहर में गिरे तो चारों ने आपस में हाथ थामा हुआ था ताकि डूबें नहीं, लेकिन उसका हाथ छूट गया और वह किनारे सट गया, जबकि वे तीनों दूसरी तरफ से निकलने की कोशिश में डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed