फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The agitating personnel got time to meet the CM, the gherao was avoided

आंदोलनकारी कर्मचारियों को मिला सीएम से मिलने का समय, आवास घेराव टाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
The agitating personnel got time to meet the CM, the gherao was avoided
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर हरियाणा सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में रविवार को मुख्यमंत्री के आवास के घेराव का एलान किया था। जिसे देखते हुए सुबह से शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से पहुंचे कर्मचारी रामनगर के विनायक भवन में एकत्र हुए। यहां संघ के प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने संबोधित करना शुरू किया। इसी बीच जिला प्रशासन ने शहर में चल रही महिला सिपाही पद की लिखित परीक्षाओं का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच न करने की बात कही। इससे पहले ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार राजबख्श ने 30 सितंबर को मुख्यमंत्री के साथ बैठक का आमंत्रण पत्र सौंप दिया। कुछ समस्याओं के लिए सोमवार को उपायुक्त से भी 11 बजे वार्ता की जाएगी। इसके बाद प्रदेश कमेटी ने सीएम आवास के घेराव को स्थगित कर दिया।
नपा कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने चेतावनी दी कि यदि शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के साथ हुई बैठकों में स्वीकार की गई मांगों पर तीन सितंबर तक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया, फायरब्रिगेड के ठेका अनुबंधित कर्मचारियों को फायर आपरेटर के पदों के विरुद्ध समायोजन नहीं किया, कच्चे कर्मियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन बहाली आदि मांगों का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने नपा कर्मचारी संघ की मांगों का समर्थन किया। और सरकार को दलित, किसान व कर्मचारी विरोधी करार देते हुए कहा कि प्रदेश में छंटनी का दौर जारी है, कच्चे कर्मचारियों पक्का करने का सरकार कोई कानून नही बनाना चाहती। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा सरकार की तानाशाही व विभागीय यूनियनों के आंदोलनों के समर्थन में 25 सितंबर को सभी छंटनीग्रस्त कर्मचारियों की रोहतक में बैठक करेगा। 27 सितंबर को प्रदेश के कर्मचारी राष्ट्रीय मुद्रीकरण योजना व निजीकरण के खिलाफ निजीकरण विरोधी दिवस मनाते हुए खंड स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। 17अक्तूबर को कच्चे कर्मचारियों व 24 अक्तूूबर को एनपीएस कर्मचारियों की सहमति से आगामी आंदोलन की तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें नपा कर्मचारी संघ के महासचिव मांगेराम तिगरा, शिवचरण, रमेश तुषामड, जिला प्रधान वीरभान बिड़लान, प्रदेश सचिव शारदा, एसकेएस के सुशील गुर्जर, रामसिंह ढ़िलोड़, इंद्रजीत चनालिया आदि कई संगठनों के प्रांतीय व जिला स्तरीय नेता शामिल रहे।

यह कार्यक्रम भी होंगे
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए 10 सितंबर से 10 अक्तूबर तक प्रदेशभर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। 11 अक्तूूबर से राज्यभर में सभी इकाइयों के चुनाव करवाए जाएंगे। 25 सितंबर को संघ की राज्य कमेटी, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं हरियाणा की राज्य कमेटी, महिला उप समिति के राज्य स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कर्मचारी भवन रोहतक में होगा। 11 अक्तूूबर से 20 दिसंबर तक सभी इकाइयों के चुनाव संपन्न करवाएं जाएंगे। 25 दिसंबर को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व नपा कर्मचारी संघ हरियाणा के इतिहास पर राज्य स्तरीय सेमिनार आयोजित की जाएगी। इसके बाद 26-27 फरवरी 2022 को अंबाला में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा का दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed