फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Thanks Maharally will be held in Jind on 24th: Minister Krishna Bedi

जींद में 24 को होगी धन्यवाद महारैली : मंत्री कृष्ण बेदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Thanks Maharally will be held in Jind on 24th: Minister Krishna Bedi
जींद में 24 को होगी धन्यवाद महारैली : मंत्री कृष्ण बेदी - फोटो : जींद में 24 को होगी धन्यवाद महारैली : मंत्री कृष्ण बेदी
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा के सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने रविवार को भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों के लिए अनुसूचित जाति के आरक्षण में उपवर्गीकरण किए जाने पर डीएससी समाज की ओर से धन्यवाद महारैली व महर्षि वाल्मीकि जयंती राज्य स्तरीय समारोह 24 नवंबर को सुबह 10 बजे एकलव्य स्टेडियम जींद में होगा। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।
हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष आजाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मंत्री कृष्ण बेदी का स्वागत किया गया। मंत्री ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की सफलता के लिए ड्यूटियां सौंपते हुए कहा कि पूरे उत्साह व ढोल नगाड़ों के साथ भारी संख्या में जींद रैली में पहुंचे और हरियाणा की धरती से पूरे देश में डीएससी लागू होने का संदेश जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अनुसूचित जाति आरक्षण में उपवर्गीकरण को लेकर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को देश में सबसे पहले हरियाणा में लागू करने का एक बड़ा ऐतिहासिक फैसला लिया और डीएससी समाज को एक बहुत बड़ी सौगात दी है। सरकार के इस निर्णय से डीएससी समाज के हजारों शिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और युवाओं का भविष्य उज्जवल होगा।
विज्ञापन

बैठक में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अमरनाथ सौदा, भगवान वाल्मीकि जन कल्याण संघ के अध्यक्ष सुभाष बुम्बक, भाजपा एसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश, महामंत्री कर्मबीर कल्याण व रघुबीर गागट ने भी धन्यवाद महारैली में भारी संख्या में पहुंचने की अपील की। मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री सुनील गोयल, मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, पूर्व चेयरमैन ईलम सिंह, भाजपा नेत्री सुनीता अरडाना, प्रशांता चावरिया, गीता परोचा, तेजेंद्र सिंह तेजी, संजय सौदा, गुलजार सिंह आदि कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed