फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Thaneshwar was the winner in the senior cadre

Karnal News: वरिष्ठ संवर्ग में थानेश्वर रहा विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Thaneshwar was the winner in the senior cadre
- सैनिक स्कूल में अंतर्सदनीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सैनिक स्कूल कुंजपुरा करनाल क्रीड़ा परिसर में अंतर्सदनीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में वरिष्ठ-कनिष्ठ और महिला सदन को मिलाकर कुल नौ सदनों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। वरिष्ठ संवर्ग में थानेश्वर सदन कुरुक्षेत्र को पटखनी देकर विजेता रहा। कुरुक्षेत्र द्वितीय, पानीपत सदन तृतीय और चिलियनवाला सदन चतुर्थ स्थान पर रहे।
कनिष्ठ संवर्ग में चिलियनवाला सदन विजेता रहा। थानेश्वर सदन उप विजेता, पानीपत सदन तृतीय व कुरुक्षेत्र सदन चतुर्थ स्थान पर रहा। महिलाओं के संवर्ग में कल्पना चावला सदन ने प्रतिद्वंद्वियों को मात देते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। बेहतरीन खिलाड़ी के तौर पर वरिष्ठ संवर्ग से वेदांत राठी कुरुक्षेत्र सदन, कनिष्ठ सदन में कुरुक्षेत्र सदन के अंशु तथा बालिका संवर्ग में वृत्तिका कल्पना चावला सदन को पुरस्कृत किया गया। सैनिक स्कूल कुंजपुरा के प्रधानाचार्य कर्नल विजय राणा प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीवन में हार-जीत छोड़कर सिर्फ लक्ष्य पर ध्यान देना चाहिए। निरंतर प्रयास से सफलता एक न एक दिन अवश्य मिलेगी। विजयी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देने के साथ ही साथ असफल छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य विंग कमांडर मनप्रीत सिंह, प्रशासनिक अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर सोनिया शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक संजय चौहान, शैक्षणिक कर्मचारी और छात्र व छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed