फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tantric action caught on charred bodies

जले शवों पर तांत्रिक क्रिया करते पकड़ा

Sat, 27 Jun 2015 01:02 AM IST
करनाल/ अमर उजाला ब्यूरो
करनाल/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
रात के अंधेरे में गांव कैरवाली में श्मशान घाट में जले हुए शवों पर
विज्ञापन
तांत्रिक विद्या करने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया है, जिसे बाद में पुलिस ने छोड़ दिया गया।

दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया और रात को ही भारी संख्या में ग्रामीण श्मशान एकत्रित हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

गांव कैरवाली के श्मशान घाट में  वीरवार रात को तीन व्यक्ति जले शवों से तांत्रिक विद्या कर रहे थे। किसी राहगीर ने उन्हें ऐसा करते हुए देख लिया। राहगीर ने इसकी सूचना गांव में ग्रामीणों को दी। भारी संख्या में ग्रामीण श्मशान घाट पर पहुंचे। ग्रामीणों को देख तांत्रिक विद्या करने वाले व्यक्ति फरार हो गए, लेकिन गांव के ही एक व्यक्ति शिव कुमार को ग्रामीणों ने काबू कर लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मधुबन पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्त में लिया। ग्रामीणों ने बताया कि श्मशान घाट में तांत्रिक विद्या होने से गांव में अकाल मौतें हो रही हैं। मधुबन पुलिस प्रभारी वसीम अकरम ने बताया कि शिव कुमार को काबू किया गया था, लेकिन गांव की समिति ने इस प्रकार का मामला न होने की बात कही है। इसी कारण उसे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed