{"_id":"68a8b716a67f2103ab0c2513","slug":"sulendra-singh-became-the-head-of-physical-teachers-association-karnal-news-c-18-knl1008-720969-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शारीरिक शिक्षक संघ के सुलेंद्र सिंह बने प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शारीरिक शिक्षक संघ के सुलेंद्र सिंह बने प्रधान
Fri, 22 Aug 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 22 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
160...मेहमूद अली
विज्ञापन
करनाल। शारीरिक शिक्षक संघ की बैठक शुक्रवार को करनाल में आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी शारीरिक शिक्षा संघ करनाल का गठन किया गया। इसमें सुलेंद्र सिंह को प्रधान, राकेश राठी को उप प्रधान, सतपाल सचिव, हरजिंद्र खजांची और विजेंद्र सोनी मीडिया प्रभारी चुने गए। नवनियुक्त कार्यकारिणी के सदस्यों ने अपने कार्य को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से करने की शपथ ली, शारीरिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रधान प्रमोद पंघाल नें नवनियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए उन्हें शारीरिक शिक्षकों के हितों में कार्य करने का आह्वान किया। संवाद