फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Students forced to study sitting on broken floors in dilapidated rooms

Karnal News: जर्जर कमरों में टूटे फर्श पर बैठकर पढ़ने को मजबूर विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Students forced to study sitting on broken floors in dilapidated rooms
 इंद्री पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के भवन की खस्ताहालत
रिपोर्ट कार्ड
विज्ञापन

स्कूल भवन बना : वर्ष 1980
जर्जर घोषित : वर्ष 2025
कमरों की जरूरत : 6
जर्जर कमरे : 5
छात्र संख्या : 780
इंद्री। खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंद्री के पांच कमरों की हालत खस्ता है। विद्यालय के इन कमरों को करीब एक माह पहले जर्जर घोषित किया जा चुका है, फिर भी बच्चों को जान जोखिम में डालकर इन कमरों में पढ़ाई करनी पड़ती है। स्कूल के करीब 45 वर्ष पुराने जर्जर भवन में कमरों के लेंटर और दीवारों में दरारें आई हुई हैं। कमरों के अंदर व बाहर बरामदे के फर्श में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं।
विद्यालय में किसी कार्यक्रम के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले गद्दे भी छात्रों की कक्षा में रखे गए हैं। स्कूल में कक्षा छह से बारह में 780 छात्र पढ़ते हैं। हालांकि विद्यालय में कई नए कमरों का निर्माण किया गया है परंतु छात्रों की संख्या अधिक होने व कमरों की कमी के कारण मजबूरन जर्जर कमरों में पढ़ना पड़ता है।
विज्ञापन

पीएमश्री विद्यालय होने के बावजूद विद्यालय में छात्रों के बैठने के लिए बैंच तक नहीं है। उन्हें दरियों पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। बारिश के दौरान विद्यालय में पानी जमा हो जाता है जिसके कारण छात्रों को डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय में बिजली के चले जाने पर जेनरेटर की या अन्य वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। विद्यालय में लगे इनवर्टर की बैटरी खराब होने के कारण अधिक समय तक नहीं चलती। छात्रों ने बताया कि विद्यालय में विज्ञान विषय की प्रदर्शनी और सेमिनार चल रहा है जिसमें भाग लेने के लिए इंद्री खंड के कई स्कूलों के छात्र व अध्यापक आए हुए हैं पर बिजली न होने के कारण सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सफाईकर्मी न होने के कारण लगे गंदगी के ढेर
780 छात्रों और 46 अध्यापकों की संख्या वाले पीएमश्री विद्यालय में एक भी चपरासी और सफाईकर्मी नहीं है जिस कारण विद्यालय में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। अध्यापक आपसी सहयोग से पैसे इकठ्ठे कर विद्यालय में सफाई करवा रहे हैं। स्कूल में एक महिला माली है जो पानी पिलाने से लेकर पौधों की देखरेख तक का सारा काम अकेले करती है।
स्कूलों को पत्र भेज कर कंडम घोषित हुए कमरों में कक्षाएं न लगाए जाने के आदेश जारी किए हैं। अगर फिर भी कक्षाएं लगाई जा रही हैं तो ऐसे स्कूलों का निरीक्षण करूंगा। - धर्मपाल चौधरी, खंड शिक्षा अधिकारी

विद्यालय के कंडम कमरों को तोड़ने के लिए बोली आयोजित की गई थी। तय स्तर तक बोली नहीं पहुंचने पर इसे रद्द कर दिया गया। अतिरिक्त उपायुक्त व डीईओ कार्यालय से आदेश आने के बाद अगले सप्ताह तक दोबारा बोली करवाई जाएगी। - संजीव कुमार, कनिष्ठ अभियंता, एसएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed