{"_id":"6e6e9668dca633fa378602b6af6517ac","slug":"student-killed-in-truck-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल
Updated Tue, 28 Jan 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से स्कूल जा रहे छात्र की हांसी रोड पर ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक छात्र के परिजनों के बयान पर कार्रवाई की है। हादसे के दौरान हांसी रोड पर जाम की स्थिति भी बन गई थी।
रामनगर के शांति नगर की गली नंबर एक का रहने वाला 17 वर्षीय सागर हंस रेलवे रोड स्थित एसडी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं कक्षा के कॉमर्स का छात्र था। प्रतिदिन की तरह सागर बाइक से अपने स्कूल जा रहा था।
हांसी रोड जीवन बीमा कार्यालय के समीप पहुंचने पर तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि सागर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक ने वहां से ट्रक सहित भागने का प्रयास किया, लेकिन कुछ दूरी पर लोगाें को अपने पीछे दौड़ता देख चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन
एसडी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य कल्पना लाठर ने बताया कि सागर सुलझा हुआ छात्र था। सागर के बारे में कभी भी उसके अभिभावक और उसकी टीचर ने शिकायत नहीं की थी।
सागर हंस अपने पिता विजय हंस का छोटा पुत्र था। सागर का बड़ा भाई रजत एसडी मॉडल स्कूल से 12वीं कक्षा पास करने के बाद अब दून वैली इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक का छात्र है। हादसे की सूचना मिलते ही सागर के स्कूल में छुट्टी कर दी गई।
नहीं है किसी पुलिसकर्मी की व्यवस्था
क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि हांसी चौक पर कोई भी पुलिस कर्मी तैनात नहीं होता है। चौक पर पीसीआर खड़ी भी हो जाए तो पुलिस कर्मी पीसीआर में ही बैठे रहते है। वे गाड़ी से बाहर निकल कर ट्रैफिक को व्यवस्थित कराने का प्रयास ही नहीं करते।
भारी वाहनों को नहीं रोका गया तो उपायुक्त से करेंगे शिकायत
क्षेत्र में रहने वाले अशोक दीवान, जगदीश मुटरेजा, सतीश, राजेश अरोड़ा व सुभाष नरवाल ने कहा कि हिसार और कैथल को जाने वाले भारी वाहन को यदि पुलिस ने बाहर से नहीं निकला तो वे इसकी उपायुक्त विकास यादव से शिकायत करेंगेे।
जाम की स्थिति और हादसों से निपटने के लिए जरुरत पड़ी तो हांसी रोड पर चक्का जाम कर यहां से वाहनों का आना जाना बंद करेंगे।