Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Baba Shyam's birthday, devotees dancing in the stream of bhajans

Karnal News: बाबा श्याम का जन्मोत्सव, भजनों की रसधारा में झूमे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Baba Shyam's birthday, devotees dancing in the stream of bhajans
 श्री खाटू श्याम मंदिर में फूलों से सजाया गया श्री खाटू श्याम बाबा का स्वरूप। संवाद
करनाल। देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर शहर के मंदिरों में बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर और जुंडला गेट स्थित पीपल वाला मंदिर में भव्य आयोजन हुए। श्री श्याम सलोना कीर्तन मंडल, राधे-राधे परिवार और मोरवी नंदन परिवार ने संकीर्तन आयोजित किए।
विज्ञापन


श्री खाटू श्याम मंदिर में बाबा का दरबार फूलों और आकर्षक सजावट से सुशोभित था। भक्तों ने दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की और भजनों पर झूमकर खुशियां मनाईं। पानीपत से आईं कलाकार दीक्षा वधवा और विक्की सूफी ने मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में बाबा मस्त गिरी अखाड़े के महंत प्रह्लाद गिरी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। मेयर रेणु बाला गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजभूषण गुप्ता और ऋषभ गुप्ता ने मंदिर पहुंचकर बाबा श्याम के दरबार में शीश नवाया। इसके बाद महंत प्रह्लाद गिरी महाराज, मेयर रेणु बाला गुप्ता और बृजभूषण गुप्ता ने मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ केक काटकर जन्मोत्सव मनाया। मेयर रेणु बाला गुप्ता ने बाबा श्याम को भक्तों का सहारा और संकटमोचक बताया।
विज्ञापन



निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर



बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक सरोकार की पहल भी की गई। मंदिर परिसर में एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। करनाल के शाह अस्पताल से पहुंची चिकित्सकों की टीम ने श्रद्धालुओं और आमजन के स्वास्थ्य की जांच की। चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया। श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन के साथ स्वास्थ्य सेवा की इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीपल वाला मंदिर में भी उत्सव



जुंडला गेट स्थित पीपल वाला मंदिर में भी देवउठनी एकादशी पर श्री श्याम बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बाबा का दरबार रंग-बिरंगे गुब्बारों और आकर्षक सजावट से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने केक काटकर बाबा का जन्मदिन मनाया और भजनों के माध्यम से अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कलाकार बबीता, संजय दीवाना और ज्योति शर्मा ने भजन सुनाकर श्रद्धालुओं में उत्साह भर दिया। देर तक चले कीर्तन में भक्तों ने बाबा श्याम के जयकारे लगाए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed