फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Stubble Protection Force formed, will keep an eye on management

Karnal News: पराली प्रोटेक्शन फोर्स का किया गठन, प्रबंधन पर रखेगी नजर

Tue, 14 Oct 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 14 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Stubble Protection Force formed, will keep an eye on management
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। कृषि विभाग ने पराली प्रोटेक्शन फोर्स का गठन किया है। यह फोर्स किसानों की पराली प्रबंधन में आ रही परेशानियों पर नजर रखेगी। उनकी समस्याओं का प्रमुखता से समाधान कराएगी। इसके साथ धान के अवशेष जलाने के मामलों पर भी नजर रखेगी।
धान के सीजन में कृषि ने किसानों को धान की पराली के प्रबंधन के बारे में जागरूकता तेज कर दी है। विभाग की टीम गांवों व खेतों में जाकर किसानों को जागरूक कर रही हैं। कृषि विभाग की टीम सोमवार को सिवाह, अहर और नौल्था गांव में पहुंची। विभाग के उप कृषि निदेशक डॉ. आत्मा राम गोदारा ने कहा कि पराली प्रबंधन जरूरी है। किसान इससे अतिरिक्त आमदनी करने के साथ पर्यावरण प्रदूषण के नुकसान को कम कर सकते हैं। विभाग की टीम गांवों में जागरूक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इनमें किसानों को होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने पराली प्रोटेक्शन फोर्स का गठन किया है। यह जो यह सुनिश्चित करेगी कि किसानों को पराली के प्रबंधन में किसी भी प्रकार की कठिनाई न आए।
विज्ञापन

किसानों से अपील की है कि वे पराली को आग के हवाले न करें। इसे आय के साधन के रूप में प्रयोग करें। पराली को पशुचारे के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। बायो पैलेट बनाकर उद्योगों में बेचा जा सकता है। इसके साथ खेत में गला कर ऑर्गेनिक खाद बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आत्माराम गोदारा, उप निदेशक, कृषि विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed